प्रयागराज

Prayagraj: अच्छी खबर! बाबा काशी विश्वनाथ पर जल चढ़ाना होगा आसान, कांवड मार्ग होगा चौड़ा, ये है पूरा प्रोजेक्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 07:58 PM IST

Prayagraj: प्रयागराज से वाराणसी के बीच कांवड़ मार्ग का प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। मुख्य मार्ग के दोनों ओर से कुल 3.73 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए फुटपाथ एवं सर्विस लेन का प्रयोग किया जाएगा। इस प्रपोजल को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से हरी झंडी भी मिल गई है। जनपद के तहत शास्त्री ब्रिज से बरौत के बीच तीन मेन मार्केंट हैं, इन्ही में फुटपाथ व ड्रेनेज वाली जगहों पर कांवड़ मार्ग बनना हैं।

Image

अब प्रयागराज के भक्तों के लिए बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक की राह होगी सुगम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज से वाराणासी तक बनेगा कांवड़ मार्ग
  • पौने चार मीटर चौड़ाई होगी इस कांवड़ मार्ग की
  • डिप्टी सीएम की ओर से परियोजना को मंजूरी मिली

Prayagraj: प्रयागराज के भक्तों की सावन माह में बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक की राह अब होगी सुगम। प्रयागराज से वाराणसी के बीच कांवड़ मार्ग का प्रपोजल तैयार कर लिया गया है। बता दें कि, मुख्य मार्ग को दोनों ओर से कुल 3.73 मीटर चौड़ा बनाया जाएगा। इसके लिए फुटपाथ एवं सर्विस लेन का प्रयोग किया जाएगा। गौरतलब है कि, श्रावण मास में संगम नगरी से बड़ी तादाद में बाबा के भक्त कांवड़ लेकर बनारस में बाबा विश्वनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक करने जाते हैं।

कांवड़ियों का सैलाब इतना होता है कि, इस रोड को दोनों ओर से बंद कर दिया जाता है। जिसके चलते पूरे सावन के महीने में जाम की स्थिति हो जाती है। यही वजह है कि, नए साल में यूपी के लोक निर्माण विभाग की ओर से प्रयागराज से लेकर वाराणासी तक रोड को चौड़ा करने का प्रस्ताव दिया गया है। महकमे के अधिकारियों के मुताबिक, इस प्रपोजल को यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की ओर से हरी झंडी भी मिल गई है।

पौन चार मीटर चौड़ा होगा मार्ग

प्रयागराज डीएम संजय कुमार खत्री के मुताबिक, डीएम संजय कुमार खत्री ने बताया कि, कांवड़ मार्ग मुख्य मार्ग के दोनों तरफ बनेगा, जो 3.73 मीटर चौड़ा होगा। डीएम के मुताबिक, प्रयागराज जनपद के तहत शास्त्री ब्रिज से बरौत के बीच तीन मेन मार्केंट हैं, इन्हीं में फुटपाथ व ड्रेनेज वाली जगहों पर कांवड़ मार्ग बनना हैं। मार्ग के लिए कोई मकान व दुकानें नहीं तोड़ी जाएंगी। लोक निर्माण महकमे के अधिकारियों के मुताबिक, हंडिया से झूंसी के बीच फोर लेन सड़क की स्वीकृति मिल गई है, इसका निर्माण शीघ्र शुरू होगा। इसी के किनारे हनुमानगंज समेत अन्य बाजार में भी सर्विस लेन एवं फुटपाथ का निर्माण होगा। इसके लिए अलग से भूमि की जरूरत नहीं होगी। इन्हीं को कांवड़ मार्ग में बदल दिया जाएगा। जिसके चलते कोई अनावश्यक तोड़फोड़ नहीं करनी पड़ेगी। अधिकारियों के मुताबिक, कांवड़ मार्ग बनने के बाद प्रयागराज जनपद के हजारों कांवड़ियों को संगम से गंगाजल लेकर वाराणसी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर में भगवान का जलाभिषेक करने में आसानी होगी। वहीं इस रोड़ में सावन के पूरे महीने लगने वाले जाम से भी निजात मिलेगी।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article