प्रयागराज

प्रयागराज: सावधान! ये है मोबाइल चार्जर ठग, पब्लिक प्लेस पर मोबाइल चार्ज किया तो होगा ये

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 16, 2023, 09:20 PM IST

Prayagraj: आपको सार्वजनिक जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, कैफे या रेस्टोरेंट में मोबाइल चार्ज करने की आदत है तो अब इसे बदल डालिए। साइबर ठगी के शिकार लोगों में सबसे ज्यादा वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर अपना मोबाइल चार्ज किया था। इसमें सबसे अहम बात तो ये है कि, इन लोगों ने खुद के बजाय दूसरे की डाटा केबल यूज की थी।

Image

साइबर ठग अब सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल चार्ज करने वालों को बना रहे अपना निशाना (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सार्वजनिक स्थानों पर मोबाइल भूल कर भी नहीं करें चार्ज
  • साइबर ठग चुरा रहे मोबाइल चार्ज करने वालों के डाटा
  • प्राइवेट डिटेल एक्सेस कर बैंक अकाउंट से उड़ा रहे रकम


Prayagraj: अगर आपको सार्वजनिक जगहों जैसे रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, कैफे या रेस्टोरेंट में मोबाइल चार्ज करने की आदत है तो अब इसे बदल डालिए। अगर ऐसा नहीं किया तो आपका बैंक अकाउंट खाली हो सकता है। ये इसलिए जरूरी है कि, साइबर ठगी करने वाले बदमाश अब चार्जिंग पोर्ट व डाटा केबल के जरिए लोगों की प्राइवेट डिटेल चुराकर उनके अकाउंट से पैसे उड़ा रहे हैं।

प्रयागराज की साइबर पुलिस व साइबर सेल लगातार लोगों को अवेयर कर रही है। साइबर पुलिस के मुताबिक, साइबर ठगी के शिकार लोगों में सबसे ज्यादा वे लोग शामिल हैं, जिन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर अपना मोबाइल चार्ज किया था। इसमें सबसे अहम बात तो ये है कि, इन लोगों ने खुद के बजाय दूसरे की डाटा केबल यूज की थी। साइबर पुलिस ने ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए ये व्हाट्सएप नबंर 7617566162 जारी कर ठगी के शिकार हुए लोगों से जानकारी देने की अपील की है।

ऐसे करते हैं हैकिंग

संगम नगरी के साइबर क्राइम थाने में तैनात साइबर एक्सपर्ट सत्येश राय के मुताबिक, साइबर ठगी करने वाले बदमाश डाटा केबल या चार्जिंग प्वाइंट में छेड़छाड़ कर लोगों को अपना शिकार बनाते हैं। इसे साइबर ठगी की भाषा में जूस जैकिंग भी कहते हैं। इसमें बदमाश मल्टीफंक्शनल डाटा केबल यूज करते हैं। ये लोग केबल में चिप लगाकर मोबाइल से डाटा चुरा लेते हैं। कई बार तो ये लोग चार्जिंग प्वाइंट में भी हैकिंग डिवाइस इंस्टॉल कर देते हैं।

ऐसे होता है एक्सेस

साइबर एक्सपर्ट सत्येश राय के मुताबिक, एक बार केबल के जुड़ने पर साइबर ठग आपके मोबाइल से सारे डाटा डाउनलोड कर लेते हैं। केबल कनेक्ट होते ही साइबर ठग आपके मोबाइल में मौजूद फोटो, वीडियो, कॉन्टेक्ट नंबर आदि का एक्सेस चुरा लेते हैं। अधिकतर लोग अपने मोबाइल में जरूरी दस्तावेज जैसे पैन कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस व पासपोर्ट आदि के फोटो रखते हैं। ये सब फोटो के तौर पर होते हैं, जिन्हें चोरी करना बहुत ही आसान होता है। इसके अलावा साइबर ठग डाटा केबल के जरिए मॉलवेयर भी इंस्टॉल कर सकते हैं। जिनसे किसी भी मोबाइल का एक्सेस आसानी से पाया जा सकता है। ऐसे में अगर मजबूरी में आपको अपना मोबाइल चार्ज करना पड़े तो खुद का डाटा केबल इस्तेमाल करें।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article