प्रयागराज

New Year Gift For Prayagraj: प्रयागराजवासियों को न्यू ईयर का गिफ्ट, चार घंटे में लखनऊ पहुंचाएगी राजधानी एक्सप्रेस बस

UP Roadways: यूपी रोडवेज राजधानी लखनऊ से हर जिले लिए नॉनस्टॉप एसी बसों का संचालन करने की तैयारी कर रहा है। नए वर्ष में शुरू होने वाली इस सेवा को 'राजधानी एक्सप्रेस' नाम दिया है। प्रस्ताव पर जल्द ही शासन से मुहर लग जाएगी। यह सेवा नॉन स्टॉप होगी। जिससे यात्रियों का सफर आसान होगा।

Image

रोडवेज बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी के रोडवेज बस यात्रियों के लिए अच्छी खबर
  • राजधानी एक्सप्रेस बस से चार घंटे में प्रयागराज से लखनऊ पहुंचेंगे यात्री
  • नए साल पर यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन शुरू करेगा नई सेवा

UP Roadways Rajdhani Express Bus: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लिए यूपी रोडवेज का प्रयागराज रीजन न्यू ईयर से एक नई सेवा की शुरुआत करने जा रहा है। इस सेवा का नाम ‘राजधानी एक्सप्रेस’ रहेगा। इसके तहत प्रयागराज से राजधानी लखनऊ के लिए नॉन स्टॉप बस का संचालन किया जाएगा। साधारण श्रेणी की इस बस का किसी भी स्थान पर ठहराव नहीं रहेगा। इसी वित्तीय वर्ष में इस सेवा की शुरुआत हो जाएगी।

प्रयागराज से इस समय लखनऊ के लिए चल रही बसें करीब पांच घंटे का समय लेती हैं।

प्रयागराज से चलने वाली सभी बसों का कुंडा, ऊंचाहार, रायबरेली और बछरावां में ठहराव भी है। अब यूपी रोडवेज राजधानी एक्सप्रेस सेवा का लखनऊ के लिए संचालन करेगा। सिविल लाइंस बस स्टैंड से इन बसों का संचालन लखनऊ के लिए किया जाएगा। इस दौरान इन बसों का कहीं भी ठहराव नहीं होगा।

साधारण बस की तुलना में दस प्रतिशत अधिक होगा किराया

आपको बता दें कि अगले कुछ दिनों में मुख्यालय से प्रयागराज परिक्षेत्र को कुछ नई बसें मिल जाएंगी। इसमें से कुछ बसों का राजधानी एक्सप्रेस सेवा के तहत लखनऊ के लिए संचालन किया जाएगा। पहले चरण में कुल पांच बसें लखनऊ के संचालित की जाएंगी। रोडवेज विभाग ऐसी तैयारी कर रहा है कि इन बसों के जरिए यात्री लखनऊ चार घंटे में पहुंच जाएं। साधारण श्रेणी की इन बसों का रंग भी अलग ही रहेगा। साधारण बस की तुलना में इसका किराया भी दस प्रतिशत अधिक होगा।

इन जिलों से भी बसों का संचालन करने की योजना

इन बसों का बेड़ा जनवरी में मिलने की उम्मीद है। हर एक बस में 52 सीट होंगी। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एमके त्रिवेदी ने बताया कि राजधानी एक्सप्रेस बस को चलाए जाने पर कार्य चल रहा है। मुख्यालय से जैसे ही नई बसें मिलेंगी, उनका लखनऊ के लिए संचालन कर दिया जाएगा। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्रतापगढ़, मिर्जापुर और कौशाम्बी से भी राजधानी एक्सप्रेस बस शुरू करने का प्लान है।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article