प्रयागराज

Prayagraj Railway Update: अच्छी खबर! रेलवे ने सूबेदारगंज-उधमपुर ट्रेन के फेरे बढ़ाए, संगम नगरी से हफ्ते में दो बार चलेगी, यह है पूरा शेड्यूल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 08:15 PM IST

Prayagraj Railway Update : उत्तर मध्य रेलवे ने प्रयागराज के सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनों के फेरों के संचालन को बढ़ाया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक विंटर वेकेशन व माघ मेले को देखते हुए महकमे के आला अधिकारियों ने ये निर्णय लिया है। इसके बाद प्रयागराज के लोगों सहित माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को इसका फायदा मिलेगा।

Image

उत्तर मध्य रेलवे ने सूबेदारगंज-उधमपुर ट्रेन के फेरे बढ़ाए। फाइल फोटो

Photo : ANI
KEY HIGHLIGHTS
  • उत्तर मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के फेरे बढ़ाए
  • माघ मेले व विंटर वेकेशन के तहत लिया निर्णय
  • प्रयागराज सहित आस-पास के लोगों को मिलेगा फायदा

Prayagraj Railway Update : प्रयागराज व आस-पास के इलाके के ट्रेन में सफर करने वाले लोगों की सुविधा को देखते हुए उत्तर मध्य रेलवे ने ट्रेन संख्या 04141/04142 सूबेदारगंज-उधमपुर सुपरफास्ट विशेष एक्सप्रेस के सप्ताह में दो दिन के फेरों का संचालन बढ़ाया है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक नए साल व विंटर वेकेशन को देखते हुए से निर्णय लिया गया है। क्योंकि 6 जनवरी से माघ मेला भी आरंभ होने वाला है। ऐसे में प्रयागराज से आने व जाने वाले लोगों का अतिरिक्त यात्री भार बढ़ेगा। पैसेंजर्स को असुविधा ना हो इसके लिए कई ट्रेनों के फेरों में इजाफा किया गया है।

उत्तर मध्य रेल मंडल के पीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक सूबेदारगंज से ट्रेन संख्या 04141 प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को संचालित होगी। इसके 9 फेरों का संचालन किया जाएगा। यह ट्रेन नए साल में 2 से 30 जनवरी तक संचालित होगी। वहीं उधमपुर से ट्रेन संख्या 04142 प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को 3 से 31 जनवरी तक चलाई जाएगी। पीआरओ के मुताबिक रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 01025/01026 दादर-बलिया और ट्रेन संख्या 01027/01028 दादर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेनों के अतिरिक्त फेरे संचालित करने का डिसीजन किया गया है।

ये रहेगा ट्रेनों का शेड्यूल

उत्तर - मध्य रेल मंडल के पीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक सप्ताह में 3 दिन सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को ट्रेन संख्या 01025 दादर-बलिया के 27 जनवरी तक 25 फेरे बढ़ाए गए हैं। वहीं ट्रेन संख्या 01026 बलिया-दादर सप्ताह में 03 दिन ( बुधवार, शुक्रवार, रविवार) 27 जनवरी तक 25 अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। पीआरओ के मुताबिक ट्रेन संख्या 01027 दादर-गोरखपुर सप्ताह के 4 दिन (मंगलवार,गुरुवार,शनिवार,रविवार) 28 फरवरी तक 34 फेरे व ट्रेन संख्या 01028 गोरखपुर-दादर सप्ताह के 4 दिन (सोमवार,मंगलवार,गुरुवार,शनिवार) 2 मार्च तक 34 फेरे अतिरिक्त फेरे बढ़ाए गए हैं। पीआरओ के मुताबिक माघ मेले को देखते हुए रेलवे की ओर से ये निर्णय किया गया है। जिसका फायदा प्रयागराज सहित यहां आने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगा। गौरतलब है कि मौजूदा समय में विंटर वेकेशन व न्यू ईयर पर घूमने जाने वालों के चलते ट्रेनों में भारी भीड़ है। लोगों को सीटें तक नहीं मिल रही। यही वजह है कि रेलवे को अब ट्रेनों के फेरों को बढ़ाना पड़ रहा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article