प्रयागराज

यूपी के बांदा में बंदर निकला अपराधी, सो रहे मासूम बच्चे को छत से फेंका, हुई मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 06:52 AM IST

यूपी के बांदा में एक बंदर एक परिवार के लिए यमराज बन गया। आंगन में सो रहे मासूम को बंदर उठाकर ले भागा फिर छत से फेंक दिया। मासूम बच्चे को एक डॉक्टर के पास इलाज के लिए ले जाया गया हालांकि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी।

Image

यूपी के बांदा में अपराधी निकला बंदर

प्रयागराज/बांदा। के बांदा में एक दो माह के मासूम को आंगन में सोते समय बंदर उठाकर ले गया और फिर उसको छत से नीचे फेंक दिया, जिससे दुधमुँहे की हुयी दर्दनाक मौत। घटना से इलाके में मचा हड़कंप, घर परिवार के साथ साथ आसपास के इलाके में मातम छाया। परिजनों ने बच्चे का बगैर पोस्टमार्टम कराए कर दिया अंतिम संस्कार। घटना तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव की है।जानकारी के मुताबिक तिंदवारी थाना क्षेत्र के छापर गांव के रहने वाले विश्वेशर वर्मा के 2 माह के बेटे को मंगलवार देर शाम एक बंदर घर के आंगन में सो रहा था, उसी दौरान कुछ बंदर आ गए, मां घर के अन्य कामो में जुटी थी कि अचानक एक बंदर दुधमुँहे को उठाकर सीढ़ी के सहारे छत की ओर ले जाने लगा, बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन दौड़े और उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया उसी समय भागते हुए बंदर ने छत से बच्चे को नीचे फेंक दिया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गयी। फिर भी परिजन आनन फानन में एक पड़ोस के रहने वाले डॉक्टर के पास गए जहां उसने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए बच्चे का अंतिम संस्कार भी कर दिया। इस घटना से मां सहित परिवार जनों के हाल बेहाल हैं। विश्वेशर मजदूरी करके अपने परिवार का पालन पोषण करता है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article