प्रयागराज

Prayagraj: आखिर क्यों! 11 महीने के लाडले को गोद में उठाकर कुएं में कूदी मां, जिसने सुना रह गया सन्न

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 3, 2022, 06:36 PM IST

Prayagraj Police: प्रयागराज में एक महिला को खौफनाक कदम उठाने से लोग हैरान रह गए। घरेलू कलह से तंग आकर एक महिला ने अपने 11 माह के बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। गांव वालों ने कठिन प्रयास के बाद महिला और बच्चे को बाहर निकाला। बच्चे की मौत हो चुकी थी। उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

प्रयागराज में महिला मासूम बच्चे संग कुएं में कूदी, मासूम की मौत (प्रतीकात्मक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • घरेलू कलह के चलते महिला ने उठाए कदम
  • गांव वालों ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बचाया
  • पुलिस कर रही मामले में जांच-पड़ताल

Prayagraj News: प्रयागराज के हंडिया कोतवाली क्षेत्र के जबराडीह गांव में बुधवार देर शाम को एक बड़ी घटना सामने आई। घरेलू कलह के चलते एक महिला ने 11 माह के बच्चे के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इसके बाद इस बात की जानकारी ग्रामीणों को हुई। आसपास के लोग उन दोनों को बचाने के लिए जुट गए। बता दें कि, इस घटना में मासूम की मौत हो गई, वहीं महिला को बचा लिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, बड़ी मुश्किल से मां और बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया। बता दें कि, तब तक देर हो चुकी थी, मासूम की मौत हो गई थी। बच्चे की मां को गांव वालों ने सुरक्षित बचा लिया। सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर जाकर प्रकरण की जानकारी ली और शव को सील कर दिया। पुलिस घरवालों से मामले में जानकारी जुटा रही है।

कहती थी महिला, ‘ताना सुनने से अच्छा है मर जाना’

मिली जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के हंडिया कोतवाली क्षेत्र के जबराडीह गांव निवासी महिला घर में रोज होने वाली कलह के चलते परेशान रहती थी। वह कई बार यह बात लोगों से कह चुकी थी कि, हर दिन ताना सुनने से अच्छा है एक दिन मर जाना। इसी घरेलू कलह की वजह से वह बुधवार को देर शाम अपने ग्यारह माह के पुत्र को लेकर घर के पास स्थित कुएं में कूद गई। उसे कूदते देखने वाले लोगों ने शोर मचाया तो भीड़ इकठ्ठा हो गई।

इस वजह से गई बच्चे की जान

जानकारी के लिए बता दें कि, रस्सी के सहारे आसपास के लोगों ने महिला को कुएं से बाहर निकाल लिया। देर होने के चलते दुधमुंहे बच्चे की मौत हो गई थी। खबर मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को ओर से कहा गया है कि, बच्चे की मौत का सही कारण तो पोस्टमार्टम होने पर ही पता चल सकेगा। पुलिस ने बताया कि, शव को देखने से अनुमान लगया जा रहा है कि महिला बच्चे को लेकर कूदी तो उसके बच्चे के सिर में चोट लग गई थी। इसी वजह से मासूम बच्चे की जान चली गई।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article