Prayagraj News: शहर की संगम नदी में शनिवार से मकर संक्रांति का स्नान शुरू हो चुका है। सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालु यहां पहुंचकर स्नान-ध्यान कर रहे हैं। हर-हर महादेव एवं हर-हर गंगे के उद्घोष से प्रयागराज गूंज रहा है। प्रयागराज के अलावा कई शहरों से लोग गंगा नदी, यमुना और सरस्वती के इस संगम में स्नान करने पहुंच रहे हैं। यहां 15 घाटों पर स्नान का प्रबंध किया गया है।
शनिवार की रात 8.44 बजे मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेगा। इसके साथ ही खरमास उतर जाएगा। उदया तिथि की मान्यता के मुताबिक रविवार की सुबह से शाम तक पुण्य काल रहेगा। मकर संक्रांति पर घाट पर उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए तीन हजार पुलिस कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। पूरे घाट की 155 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी कराई जा रही है। इसके अतिरिक्त 5 ड्रोन कैमरों से निगरानी हो रही है।
पीएसी की 10 कंपनियां पहले से हैं तैनात
माघ मेले में पहले से ही पीएसी की 10 कंपनियां तैनात हैं। जोन के जनपदों में से 30 अतिरिक्त इंस्पेक्टर की ड्यूटी लगाई गई है। सुरक्षा संबंधी अन्य तैयारियां भी कर ली गईं हैं। रिजर्व पुलिस लाइन माघ मेले के मानसरोवर सभागार में जवानों की ब्रीफिंग कर उन्हें निर्देश दिए गए हैं। एसडीआरएफ को भी तैनात किया गया है।2800 बसें होंगी परिचालित
मकर संक्रांति पर स्नान को लेकर रेलवे एवं रोडवेज ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है। रोडवेज की ओर से दिन भर अलग-अलग जगहों से 2800 बसों का परिचालन किया जाएगा। इनमें ये 200 बसें रिजर्व होंगी। रेलवे द्वारा रामबाग स्टेशन से स्पेशल दो ट्रेनें चलाई जाएंगी। प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज संगम स्टेशन से भीड़ देखकर जरूरत के मुताबिक स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।इन रूटों पर चलेंगी बसें
-झूंसी अस्थाई बस स्टेशन: गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़, मऊ, वाराणसी, जौनपुर।-सिविल लाइंस बस स्टेशन: वाराणसी, अयोध्या, लखनऊ, गोरखपुर, जौनपुर, आजमगढ़, कानपुर आदि मार्ग पर बसें चलेंगी।
-जीरो रोड बस स्टेशन: बांदा, मिर्जापुर, चित्रकूट, रीवा आदि मार्ग पर बस चलेंगी।
