प्रयागराज

Prayagraj: प्रयागराज में इस बार अनूठी होगी देव दीपावली, 11 लाख दीपकों से रोशन होंगे त्रिवेणी के घाट

  • Agency by: Times Now Digital
  • Updated Nov 2, 2022, 06:04 PM IST

Prayagraj News: प्रयागराज में इस बार देव दीपावली पर्व को अनूठे अंदाज में मनाने की तैयारियां परवान पर हैैं। आगामी 7 नवंबर को देव दीपावली के मौके पर त्रिवेणी संगम के घाट 11 लाख दीयों से रोशन होंगे। पर्व की तैयारियों को लेकर प्रयागराज डीएम संजय कुमार खत्री ने जायजा लेकर समीक्षा की व अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

Image

देव दीपावली पर्व की तैयारियों को लेकर बैठक कर अधिकारियों को निर्देश देते डीएम संजय कुमार खत्री

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इस बार संगम नगरी में अनूठी होगी देव दीपावली
  • 11 लाख दीयों से रोशन होंगे त्रिवेणी के घाट
  • लेजर शो व सेल्फी प्वाइंट रहेंगे प्रमुख आकर्षण का केंद्र

Prayagraj News: संगम नगरी प्रयागराज में इस बार देव दीपावली पर्व को अनूठे अंदाज में मनाने की तैयारियां परवान पर हैं। आगामी 7 नवंबर को देव दीपावली के मौके पर त्रिवेणी संगम के घाट 11 लाख दीयों से रोशन होंगे। पर्व की तैयारियों को लेकर प्रयागराज डीएम संजय कुमार खत्री ने जायजा लेकर समीक्षा की व अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। पर्व की तैयारियों की व्यवस्था देख रहे जनपद के आला अधिकारियों के मुताबिक, त्रिवेणी संगम के प्रमुख घाटों सहित अन्य घाटों को 11 लाख दीयों से सजाया जाएगा।

पर्व की व्यवस्थाएं समुचित हो सकें इसके लिए जिला प्रशासन ने अन्य महकमों के कार्मिकों व अधिकारियों समेत शहर की कई सामाजिक संस्थाओं को इसमें शामिल किया है। अधिकारियों के मुताबिक, जिला कलेक्टर ने दीपकों की रोशनी सही तरीके से हो सके इसके लिए उन्हें सेक्टर वार प्रज्जवलित करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि, किसी भी अप्रिय वारदात को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम स्थल पर एंबुलेंस व डाॅक्टर्स सहित मेडिकल स्टाफ को तैनाती के निर्देश दिए हैं। वहीं रोशनी देखने आने वाले लोगों के लिए रोड़ पार्किंग के माकूल प्रबंध करने व अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के निर्देश भी दिए गए हैं।

लेजर शो से बिखरेगी पर्व की सतरंगी छटा

डीएम संजय कुमार खत्री के मुताबिक, देव दीपावली के मौके पर प्रमुख कार्यक्रम स्थल संगम क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम, लेजर शो सहित अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसके लेकर विद्युत महकमे के अधिकारियों को लाइट के सही प्रबंध करने के निर्देश दिए गए हैं। इधर, नगर निगम को सफाई सहित पानी के टैंकर व चल शौचालय की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। डीएम के मुताबिक, प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से सभी चैराहों पर रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं सभी घाटों के लिए नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। कार्यक्रम की सबसे खास बात ये रहेगी कि, इस बार यहां आने वाले लोगों के लिए सेल्फी प्वाइंट बनाए गए हैं। पर्व की तैयारियों को लेकर पुलिस महकमे के एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के मुताबिक, कार्यक्रम को लेकर पार्किंग प्लान बनाया गया है। जिसमें सही ढंग से गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था को लेकर एसपी सिटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं घाटों पर महिला पुलिस कर्मिंयों को तैनात किया जाएगा। इसी प्रकार फायर बिग्रेड की दमकलों को भी कार्यक्रम स्थल पर तैनात किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article