प्रयागराज

Covid Update Prayagraj : रेलवे स्टेशन - एयरपोर्ट पर रेंडम जांच शुरू, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, ये है महकमे की तैयारी

Covid Update Prayagraj : चीन में भारी तबाही मचा रहे कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ.7 की आहट के बाद संगम नगरी में हेल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव मोड पर है। रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर रैंडम सैंपलिंग के लिए टीमें तैनात की गई है। जिला मुख्यालय के स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल में सौ बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। नया पॉजिटिव केस सामने आता है तो उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ स्थित जांच लैब में भेजा जाएगा। ताकि पता चल सके कि संक्रमित रोगी कोरोना के किस वेरिएंट से इन्फेक्टेड हुआ है।

Image

कोरोना के नए वेरिएंट बीएफ.7 की आहट के बाद संगम नगरी में हैल्थ डिपार्टमेंट एक्टिव मोड पर है। (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • जिला मुख्यालय के स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल में सौ बेड रिजर्व
  • रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था शुरू
  • नए पॉजिटिव केस की जीनोम सिक्वेंसिंग लखनऊ में होगी

Covid Update Prayagraj : कोरोना के नए वेरिएंट की आहट के बाद संगम नगरी प्रयागराज में भी स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली हैं। शुक्रवार से रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर जांच की व्यवस्था शुरू कर दी गई। इसके बाद अब बाहर आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच होगी।

बहरहाल महकमे के आला अधिकारी सरकार की ओर से नई गाइडलाइन जारी होने की राह देख रहे हैं। मगर माघ मेले को देखते हुए बाहर से आने वाले पैसेंजर्स की रैंडम जांच के लिए रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट पर टीमों की तैनाती की गई है। प्रयागराज के डीएसओ डॉ. वरुण क्वात्रा के मुताबिक किसी भी आशंका को देखते हुए जिला मुख्यालय के स्वरूपरानी नेहरू हॉस्पिटल में सौ बेड रिजर्व कर दिए गए हैं। वहीं शहर में बाहरी लोगों के प्रवेश से पूर्व जांच और सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा।

वेरिएंट की पहचान के लिए जीनोम सिक्वेंसिंग होगी

प्रयागराज सीएमएचओ डॉ. नानक सरन के मुताबिक हाल ही में केंद्र सरकार की ओर से एडवाइजरी जारी हुई है। संगम नगरी या आसपास के इलाके में अगर कोई नया पॉजिटिव केस सामने आता है तो उसका सैंपल जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए लखनऊ स्थित जांच लैब में भेजा जाएगा। ताकि पता चल सके कि संक्रमित रोगी कोरोना के किस वेरिएंट से इन्फेक्टेड हुआ है। सीएमएचओ के मुताबिक राज्य सरकार की ओर से पूरी गाइडलाइन जारी होने का इंतजार किया जा रहा है। इसके बाद ही कोविड प्रोटोकॉल को लेकर आगे की रणनीति बनेगी। अब स्वास्थ्य विभाग लोगों से अपील कर रहा है कि अगर किसी प्रकार की शंका हो तो तुरंत अपनी जांच करवाएं व मास्क पहनें।

एयरपोर्ट पर रैंडम जांच के लिए भेजा पत्र

कोविड के नए वेरिएंट के मामले सामने आने के बाद प्रयागराज एयरपोर्ट प्रशासन ने भी सतर्कता बरतनी आरंभ कर दी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी की ओर से पैसेंजर्स को कोविड प्रोटोकॉल की हिदायत बरतने की सलाह दी जा रही है। एयरपोर्ट डायरेक्टर आरआर पांडेय के मुताबिक हवाई अड्डे पर रेंडम जांच को लेकर सीएमओ प्रयागराज को पत्र भेजा गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को रैंडम जांच के लिए एक टीम एयरपोर्ट पर तैनात कर दी है। बता दें कि, पैसेंजर्स मास्क पहन कर हवाई अड्डे पर आ रहे हैं।
Times Now Digital
Times Now Digitalauthor

Professionals & enthusiasts who write about politics to science, from economy to education, from local issues to national events and global affairs, they have you covered.

और पढ़ें
End of Article