Prayagraj Covid New Guidelines & Rules in Hindi: चीन समेत कई देशों में कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ने एक बार फिर से तबाही मचा रखी है। कोरोना के नए वेरिएंट को लेकर भारत में सतर्कता बरती जा रही है। यूपी में गाइडलाइन जारी हो गई है। कानपुर में तो भीड़भाड़ वाले स्थानों पर मास्क पहनना और सामाजिक दूरी का पालन करना जरूरी कर दिया गया है। वहीं, देश में कोरोना की चौथी लहर आने की आशंका से पहले एक्सपर्ट डॉक्टर्स ने हालात को लेकर प्रयागराज में मीटिंग की है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े करीब एक हजार डॉक्टर्स इस मीटिंग में शामिल हुए। मीटिंग में कोरोना के मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की गई। इनमें कई डॉक्टर्स एक्सपर्ट के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया की बैठक का भी हिस्सा बने थे।
डॉक्टर्स का मानना है कि जल्द ही चौथी लहर दस्तक देने वाली है। लेकिन इस लहर का भारत में कोई खास असर नहीं दिखेगा। चीन जैसे हालात भारत में बिल्कुल नहीं होंगे। विशेषज्ञों ने आंकलन किया है कि चौथी लहर का असर 25 से 40 दिन तक देश में रह सकता है।
