प्रयागराज

Best Street Food in Prayagraj : न्यू ईयर पर संगम नगरी के लजीज पकवानों व शॉपिंग के लिए यहां जरूर जाएं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 07:57 PM IST

Best Street Food in Prayagraj :संगम नगरी में हर गली चौराहे पर जायका बिखरा पड़ा है। सिविल लाइंस में बनती है मटर व सफेद आलू के लजीज जायके वाली टिक्की, जिस सोंठ की चटनी के साथ परोसते हैं। चौक बाजार प्रयागराज का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध बाजार है, यहां आपको खास मौकों पर पहनने के लिए बेहतरीन साड़ी और लहंगा मिलेगा।

Image

प्रयागराज को मॉर्निंग ब्रेकफास्ट व गंगा (सांकेतिक तस्वीर)

KEY HIGHLIGHTS
  • सोबतिया बाग में रबड़ी व गुलाब जामुन का खजाना
  • सिविल लाइंस की चाट व नमकीन है बेहद स्वाद
  • चौक बाजार खरीदारी के लिए सबसे बेस्ट जगह

Best Street Food in Prayagraj : पौराणिक सनातन आस्था के समागम की नगरी प्रयागराज वैसे तो धार्मिक पर्यटन की पहचान वाल देश का एक बड़ा शहर है। यहां पर आपको आदिकाल से चली आ रही सनातन परंपरा के निशान देखने को मिलेंगे। संगम नगरी में देश की 3 प्रमुख नदियों के मिलने का मनोहारी दृश्य भी दिखेगा। मगर इसके अलावा यहां की पहचान एक खास स्वाद वाले व्यंजनों की भी है।

इसे मॉर्निंग ब्रेकफास्ट व गंगा-जमुनी जायके की धरती भी कहा जाता है। बता दें कि संगम नगरी में हर गली चौराहे पर जायका बिखरा पड़ा है। कहा जाता है कि प्रयागराज में जीवन का मुख्य आधार है स्ट्रीट फूड। इस बार न्यू ईयर के मौके पर अगर आप प्रयागराज में माघ स्नान को लेकर प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए यहां स्वाद का खजाना तैयार है। चलिए आपको बताते हैं प्रयागराज में स्ट्रीट फूड के लिए फेमस कई जगह।

सिविल लाइंस की आलू टिक्की है दमदार

संगम नगरी के सिविल लाइंस में बनती है मटर व सफेद आलू के लजीज जायके वाली टिक्की, जिसे सौंठ की चटनी के साथ परोसते हैं। वहीं इसी इलाके में आपको हींग और घी के स्वाद वाली दालमोठ जिसे महीन सेव और मूंगफली के साथ कुरकुरे तीखे मसालों के मिश्रण के साथ परोसा जाता है। इसके खाने के बाद आपको एक लजीज चाट का अहसास होगा। वहीं चौक इलाके में बनने वाले गुलाब जामुन समूचे देश में प्रसिद्ध हैं।

सोबतिया बाग की रबड़ी का क्या कहना!

सोबतिया बाग में शहर में सबसे अच्छे गुलाब जामुन बनते हैं, जिन्हें पूरे देश में पसंद किया जाता है। वहीं सदियों पुराने तरीके से इस इलाके में खालिस दूध से मलाई की परतें बना कर गाढ़ी रबड़ी बनाई जाती है। जिसका हल्का मीठा स्वाद आपके मन में सदा के लिए बस जाएगा। इस इलाके में आपको देहाती लहजे से बनी कई तरह की मिठाइयां देखने को मिलेगी। वहीं प्रयागराज में आपको कई जगह एक अनूठे तरीके से बना दही भल्ला चखने का मौका मिले तो इसे गवाएं नहीं। दही भल्लों को पहले मलाईदार दही में भिगोया जाता है, जिससे इनका स्वाद लाजवाब हो जाता है। इसके बाद लाल और पीली मिर्च व सोंठ की चटनी के साथ परोसने से पहले इन्हें हल्के-मीठे दही में डाला जाता है।

चौक बाजार में सब कुछ मिलेगा

चौक बाजार प्रयागराज का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध बाजार है, यहां आपको हल्दी समारोह, मेहंदी समारोह और शादी के लिए बेहतरीन साड़ी और लहंगा मिलेगा। इसके अलावा ज्वेलरी व हैंडीेक्राफ्ट का सामान भी आपको सस्ती दरों पर मिलेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article