शहर

77 फीट ऊंचाई, कांसे में इस मूर्तिकार ने ढाली भगवान श्रीराम की मूर्ति; PM मोदी करेंगे अनावरण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दक्षिण गोवा के श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची कांस्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। माना जा रहा है कि ये दुनिया में भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। इसे गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने ही बनाया है।

Image

गोवा में भगवान श्रीराम की 77 फुट ऊंची मूर्ति का करेंगे अनावरण PM मोदी

गोवा : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को दक्षिण गोवा जिले में श्री संस्थान गोकर्ण जीवोत्तम मठ में भगवान राम की 77 फुट ऊंची कांस्य की मूर्ति का अनावरण करेंगे। मठ की केंद्रीय समिति के अध्यक्ष श्रीनिवास डेम्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री दोपबर 3.45 बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। माना जा रहा है कि ये दुनिया में भगवान श्रीराम की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। इसे गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने ही बनाया है। मठ परिसर में पीएम मोदी के लिए एक विशेष हेलीपैड बनाया गया है।

भगवान राम की 77 फुट ऊंची मूर्ति का अनावरण

गोवा लोक निर्माण विभाग के मंत्री दिगंबर कामत ने कहा कि गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का डिजाइन तैयार करने वाले मूर्तिकार राम सुतार ने ही भगवान राम की मूर्ति बनाई है। मंत्री ने कहा कि यह दुनिया में श्री राम की सबसे ऊंची मूर्ति होगी। डेम्पो ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी एक जनसभा को संबोधित करने से पहले मठ में बने मंदिर भी जाएंगे। गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक तथा राज्य के कैबिनेट मंत्री इस समारोह में शामिल होंगे।

मठ परंपरा के 550 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 27 नवंबर से सात दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। डेम्पो ने बताया कि गोवा में मठ परिसर का निर्माण 370 साल पहले कैनाकोना (दक्षिण गोवा जिला) के पार्टागल गांव में किया गया था। इन दिनों में कई कार्यक्रम आयोजित करने की योजना है और प्रतिदिन 7,000 से 10,000 लोगों के मठ परिसर में आने की उम्मीद है। कामत ने कहा कि सदियों से आध्यात्मिक केंद्र के रूप में सेवारत मठ के परिसर का पूरी तरह से नवीनीकरण किया गया है और इसे आधुनिक रूप दिया गया है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article