शहर

Kanpur Plane Crash: कानपुर में प्लैन क्रैश, गंगा बैराज के पास गिरा एयरक्राफ्ट

Kanpur Plane Crash: कानपुर से प्लेन क्रैश की बड़ी खबर आ रही है। कानपुर में गंगा बैराज के पास एक छोटा विमान गिर गया है।

Image

कानपुर में प्लेन क्रैश

Kanpur Plane Crash: कानपुर में एक प्लेन क्रैश हो गया है। कानपुर के गंगा बैराज के पास एक ट्रेनिंग विमान के गिरने की सूचना है। कहा जा रहा है कि क्रैश का कारण इंजल फेल होना हो सकता है। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने ’पीटीआई-भाषा’ को बताया कि गंगा के किनारे नाथपुरवा गांव के पास इटली में बने ’टेक्नम’ प्रशिक्षण विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से उस पर सवार गुजरात के निवासी प्रशिक्षक सचिन भाटिया और कर्नाटक के प्रशिक्षु पायलट अभिषेक पुजारी की मौत हो गयी। लाल ने बताया कि ’गर्ग एविएशन’ द्वारा संचालित इस विमान ने पूर्वाह्न करीब 11 बजकर 30 मिनट पर उड़ान भरी थी और लगभग 20 मिनट के बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। उन्होंने बताया कि भाटिया को करीब तीन हजार घंटे उड़ान भरने का अनुभव था।

कैसे प्लेन हुआ क्रैश?

लाल ने बताया कि इस घटना के बाद पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी कर जांच के लिए सुबूत सुरक्षित रखने के मकसद से मलबे को कब्जे में ले लिया। पुलिस आयुक्त ने बताया कि विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारणों का तुरंत पता नहीं चल सका है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नागर उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) दुर्घटना का शिकार हुए विमान की उड़ने की क्षमता, रखरखाव के रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी पहलुओं की जांच करेगा। दुर्घटनास्थल के एक कथित वायरल वीडियो में विमान का मलबा आसपास बिखरा नजर आ रहा है और मलबे के बाहर एक सीट भी देखी गयी। सूत्रों के मुताबिक, यह विमान वर्ष 2023 से ’गर्ग एविएशन’ के पास था और कंपनी का दावा है कि उसका सही तरीके से रखरखाव किया गया था।

सीएम योगी ने जताया दुख

कानपुर में एयरक्राफ्ट क्रैश की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख जताया है। सीएम योगी ने हादसे में मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दिवंगतों की आत्मा की शांति और परिजनों को यह अपार दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article