2011 के मर्डर केस में शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष गिरफ्तार, शूटर ने उगले राज तो खुली परतें

बिहार के शिवहर जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को 2011 में मछली व्यवसायी मो. सलीम की हत्या मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले का शूटर अमित कुमार ने साजिश का खुलासा किया, जिसमें सिंह समेत 10 आरोपी शामिल थे।

Bihar News: बिहार के शिवहर जिले में जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह को एक 14 साल पुराने हत्या मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। साल 2011 में मछली व्यवसायी मो. सलीम की हत्या के मामले में ढाका पुलिस ने उन्हें शनिवार की शाम शिवहर जिला परिषद कार्यालय से गिरफ्तार किया।

sheohar jila parishad arrest in murder case

अध्यक्ष को मिले थे साढ़े तीन लाख रुपये (सांकेतिक तस्वीर)

14 साल पुराने हत्याकांड में नाम आया सामने

पुलिस के अनुसार, 2011 में ढाका बैरगनिया रोड स्थित भगवानपुर गांव के समीप मछली व्यवसायी मो. सलीम की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सलीम ढाका थाना क्षेत्र के चैनपुर ढाका के निवासी थे। इस मामले की जांच के दौरान धीरे-धीरे परतें खुलती गईं और अब चौदह साल बाद इस हत्या में जिला परिषद अध्यक्ष विजय कुमार सिंह का नाम सामने आया है।

End of Feed