पटना

आधी रात महिला से मिलने पहुंचा प्रेमी, बेटे ने मां के प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया

बिहार में मुजफ्फरपुर के तुर्की थाना क्षेत्र में मौजूद एक गांव में एक महिला के गांव के ही व्यक्ति से अवैध संबंध थे। इसका पता महिला के बेटे को चला तो उसने मां के प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस की जांच के दौरान उसने हत्या की बात स्वीकार भी कर ली है।

Image

बेटे ने की मां के प्रेमी की हत्या

Photo : Times Now Digital

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय जीतू की हत्या कर दी गई। हत्या करने वाला कोई और नहीं उसकी प्रेमिका का बेटा अविनाश कुमार है। अविनाश ने जीतू की हत्या का कारण बताया कि वह उसकी मां के साथ अवैध संबंध को बर्दाश्त नहीं कर सका।

यह घटना 7 मई को हुई, जब जीतू आधी रात को अविनाश के घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। अविनाश ने जीतू को देख लिया और दोनों के बीच झगड़ा हुआ, जिसके बाद जीतू खेत की ओर भाग गया। अविनाश ने उसका पीछा किया और खेत में फिर से झगड़ा होने पर गुस्से में आकर बांस के डंडे से जीतू पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

अविनाश ने जीतू के शव को छिपाने के लिए खेत में ही गड्ढा खोदकर उसे दफन कर दिया। जीतू की गर्भवती पत्नी ने उसके लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। उसकी पांच साल की एक बेटी भी है।

22 मई को ग्रामीणों ने खेत में शव होने की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने खुदाई की और जीतू का सड़ा-गला शव बरामद हुआ। पत्नी ने शव की पहचान कपड़ों से की। पूछताछ में अविनाश ने हत्या की बात स्वीकार कर ली, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!