पटना

BJP का समर्पित कार्यकर्ता, इंजीनियरिंग नहीं सियासत को बनाया करियर...जानिए कौन हैं विजय कुमार सिन्हा, कितनी है नेटवर्थ

विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा सीट से अपनी पांचवीं लगातार जीत दर्ज की है। विजय कुमार सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 को बिहार के लखीसराय जिले के तिलकपुर गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था।

Image

विजय सिन्हा का सफरनामा

Vijay Kumar Sinha: नीतीश कुमार ने 20 नवंबर नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी सहित कई नेता मंच पर मौजूद थे। नीतीश कुमार के साथ ही विजय कुमार सिन्हा ने भी मंत्रिपद की शपथ ली और उन्हें इस बार भूमि एवं राजस्व विभाग के साथ खान एवं भू-तत्व विभाग दिया गया है। बीजेपी के समर्पित कार्यकर्ताओं में से एक विजय सिन्हा का सियासी सफर कैसा रहा है और कितनी है उनकी नेटवर्थ, आइए जानते हैं।

लखीसराय सीट से पांचवीं लगातार जीत

विजय कुमार सिन्हा ने लखीसराय विधानसभा सीट से अपनी पांचवीं लगातार जीत दर्ज की है। विजय कुमार सिन्हा का जन्म 5 जून 1967 को बिहार के लखीसराय जिले के तिलकपुर गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। पिता शारदा रमन सिंह एक स्कूल शिक्षक थे, जबकि मां सुरमा देवी गृहिणी। विजय सिन्हा ने 1989 में बेगूसराय के पॉलिटेक्निक कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा हासिल किया। इसी दौरान वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छात्र शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से जुड़े। लेकिन इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के बजाय उन्होंने राजनीति की राह पकड़ी। 1986 में उन्होंने सुशीला देवी से शादी की, उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं।

ऐसे हुआ सियासी उदय

विजय सिन्हा का सियासी उदय उनके अथक मेहनत और समर्पण का नतीजा है। उनका सफर भाजपा में निचले स्तर से शुरू हुआ। 1990 के दशक में वे भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे, और 2005 आते-आते लंबी छलांग लगाई। 2005 में वह लखीसराय विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बने। 2017 में नीतीश कुमार सरकार में वह श्रम संसाधन मंत्री बने। 2020 में एनडीए की जीत के बाद सिन्हा को बिहार विधानसभा का स्पीकर चुना गया। भाजपा को बिहार में पहली बार ये पद मिला था। 2022 में जब नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ गठबंधन किया, तो उन्हें स्पीकर पद से इस्तीफा देना पड़ा।

विजय कुमार सिन्हा की नेटवर्थ

बिहार के डिप्टी सीएम रहे विजय कुमार सिन्हा नेटवर्थ के मामले में ये सम्राट चौधरी के बराबर हैं। चुनाव आयोग को सौंपे गए हलफनामे के मुताबिक, विजय सिन्हा की नेटवर्थ 11.62 करोड़ रुपये है। इनके ऊपर 1.21 करोड़ रुपये का कर्ज भी है। हलफनामे के मुताबिक, उन्होंने अपने व परिवार के पास 1.25 लाख रुपये की नकदी, बैंक खातों में 59 लाख रुपये का डिपॉजिट, शेयर, बॉन्ड्स में 91 लाख रुपये का निवेश दर्शाया है। विजय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के पास 59 लाख रुपये की गोल्ड ज्वेलरी भी है। अचल संपत्ति पर नजर डालें, तो विजय कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी के नाम पर करीब 16 लाख रुपये की खेती की जमीन है, इसके अलावा 87 लाख रुपये के नॉन एग्रीकल्चर लैंड, 4 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत की कमर्शियल बिल्डिंग भी है। पति-पत्नी के पास 2 करोड़ रुपये के दो घर भी हैं।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार