कब शुरू होगा ट्रेन का परिचालन
झारखंड के टाटानगर से बिहार के पटना के बीच इस वंदे भारत ट्रेन को चलाने के लिए दक्षिण पूर्व रेलवे ने तैयारी पूरी कर ली है। पिछले दिनों वंदे भारत ट्रेन का रैक चक्रधरपुर पहुंच चुका है। हालांकि इस रूट पर वंदे भारत ट्रेन कब चलेगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहींहुई है। लेकिन जल्द ही ट्रेन परिचालन की तारीख तय की जाएगी। इस ट्रेन के शुरू होने से झारखंड और बिहार दोनों के राज्यों के यात्रियों को बहुत सुविधा होगी।
टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन का समय
टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन 130 से 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से परिचालित होगी। यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन चलेगी और इसमें आठ कोच होंगे। इस ट्रेन के समय को लेकर रेलवे की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन बताया जा रहा है कि यह ट्रेन संभावित रूप से टाटानगर से सुबह के 6 बजे चलेगी और दिन के एक बजे तक पटना पहुंच जाएगी। वापसी में इस ट्रेन का पटना से प्रस्थान करने का संभावित समय दोपहर के 2-3 बजे के बीच होगा और यह रात के 10 से 11 के बीच टाटानगर पहुंचेगी।
इस रूट पर चलेगी ट्रेन
टाटा-पटना वंदे भारत ट्रेन भोजबडीह और गोमो होते हुए पटना आएगी। यह ट्रेन टाटानगर से शुरू होकर पुरुलिया, अनारा, भोजूडीह, महुदा, गोमो, कोडरमा, गया, जहानाबाद के बाद पटना पहुंचेगी। टाटानगर से पटना के बीच का सफर यह ट्रेन करीब 7 घंटे में पूरा करेगी।
रांची से चल रही हैं दो वंदे भारत ट्रेनों
बताया गया है कि अभी हाल ही टाटानगर और पटना शहर के बीच टाटा-पटना स्पेशल ट्रेन चलाई गई थी। यह ट्रेन इस रूट से केवल 8 घंटे में पटना पहुंची थी। वंदे भारत का परिचालन इस रूट से होने से दक्षिण पूर्व रेलवे अपने ज्यादा से ज्यादा स्टेशन को कवर कर सकेगा। टाटानगर में इसके लिए मेंटेनेंस सेंटर भी बनाया जा रहा है। मौजूदा समय में रांची से दो वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन हो रहा है। इनका झारंखंड, बिहार और यूपी से सीधा संपर्क है। सप्ताह में सात दिन इन ट्रेनों का परिचालन हो रहा है।
