पटना

Patna Museum: तीन साल में बनेगी बिहार और पटना म्यूजियम के बीच सुरंग, दोनों म्यूजियम को आसानी से घूम सकेंगे लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 03:34 PM IST

Patna Museum: राजधानी एवं पूरे बिहार के लोगों के लिए काफी अच्छी खबर है। सूबे के दोनों म्यूजियम आपस में जुड़ जाएंगे बिहार के अलावा दूसरी जगह से आने वाले सैलानी अब बेहद आसानी से पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम को घूम सकेंगे। इन दोनों म्यूजियम को आपस में जोड़ा जाना है। इसके लिए एक सुंरग बनाई जाएगी।

Image

बिहार म्यूजियम को पटना म्यूजियम से सुरंग के जरिए जोड़ा जाएगा

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • 375 करोड़ रुपए खर्च कर दोनों म्यूजियम के बीच बनेगी सुरंग
  • 1400 मीटर लंबी होगी सुरंग, डीएमआरसीएल करेगा निर्माण
  • वित्तीय वर्ष 2024-25 में 187 करोड़ रुपए होंगे खर्च

Patna News: अगले तीन साल में स्थानीय लोग एवं पर्यटक सुरंग के माध्यम से बिहार म्यूजियम एवं पटना म्यूजियम को एक साथ घूम सकेंगे। इन दोनों संग्रहालयों को जोड़ने के लिए सुरंग बनाई जाएगी। इसके निर्माण का कार्य बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। सुरंग बनाने के लिए 375 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर सात जनवरी को नगर विकास विभाग और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच करार हो गया है।

इस सुरंग के बन जाने के बाद बिहार म्यूजियम से पटना म्यूजियम लोग जमीन के नीचे ही नीचे जा पाएंगे। इससे दर्शकों की संख्या में भी काफी इजाफा होने की संभावना है। इस सुरंग की लंबाई 1400 मीटर होगी। पटना मेट्रो के मार्ग और नालों को बचाते हुए सुरंग बनाई जाएगी। पटना मेट्रो का निर्माण कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड कर रहा है।

पहले फेज में 37 करोड़ रुपए से होगा निर्माण

सुरंग के निर्माण के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में पहले फेज का काम करने के लिए 37 करोड़ रुपए मंजूर हुए हैं। इस पर वित्तीय वर्ष 2023-24 में 149 करोड़ रुपए और वित्तीय वर्ष 2024-25 में 187 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह सुरंग बिहार म्यूजियम से तारामंडल के पास विद्यापति मार्ग तक बनाई जानी है। वहां से घूमकर सुरंग विद्यापति मार्ग से होकर पटना म्यूजियम तक पहुंचेगी। सुरंग पूरी तरह वातानुकूलित एवं कई सुविधाओं से लैस बननी है। यह तीन मीटर ऊंची और तीन मीटर चौड़ी रहेगी।

तेजी से बनाई जाएगी सुरंग

कार्यकारी एजेंसी डीएमआरसीएल का कहना है कि दोनों म्यूजियम को जोड़ने के लिए सुरंग बनाने का काम काफी तेजी से किया जाएगा। फिलहाल शहर में मेट्रो बनाने का भी काम जारी है। इसे भी डीएमआरसीएल ही कर रहा है। मेट्रो के लिए भी शहर में कई सुरंग और अंडरग्राउंड स्टेशन बनाए जाने हैं। इन कार्यों के लिए एजेंसी ने टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) मंगवाई है। ऐसे में काम में देरी नहीं होने की संभावना है। बता दें बिहार म्यूजियम का उद्घाटन साल 2021 में 22 मार्च को हुआ था। इस म्यूजियम में विश्व भर की कई प्रसिद्ध कलाकृतियां हैं। इससे पहले सिर्फ पटना म्यूजियम था, जो की कई वर्ष पुराना है। इसका हाल में जीर्णोद्धार भी किया गया है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article