पटना

मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा; खंगुराडीह-बंधपुरा चौर में 5 किशोरों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र में खंगुराडीह-बंधपुरा चौर (तालाब) में एक दुखद हादसा हुआ। पांच किशोर चौर में नहाने के दौरान गहरे पानी में फंसकर डूब गए। घटना ने पूरे इलाके में शोक और हड़कंप मचा दिया।

Image

तालाब में डूबने से पांच किशोरों की मौत (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

Muzaffarpur Minor Deaths: मुजफ्फरपुर के कटरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खंगुराडीह-बंधपुरा चौर (तालाब) में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पांच किशोरों की डूबने से मौत हो गई। घटना तब हुई जब ये सभी बच्चे चौर में नहाने गए थे और गहरे पानी में फंस जाने के कारण डूब गए।

घटना के तुरंत बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान खंगुराडीह के ही मो. अनस (15 वर्ष, पिता मो. शहजाद), मो. हिदायतुल्ला (14 वर्ष, पिता मो. रेयाज), मो. हमजा अली (12 वर्ष, पिता कल्लू उर्फ मुस्तफा), मो. रहमान (12 वर्ष, पिता मो. अफताब) और मो. अब्बू तालीम (12 वर्ष, माता नर्गिस प्रवीण) के रूप में हुई।

पानी में खेलते वक्त हुई घटना

कटरा अंचलाधिकारी मधुमिता कुमारी ने बताया कि पांच बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही स्थानीय गोताखोरों की मदद से सभी शवों को पानी से बाहर निकाल लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बच्चे पानी में खेल रहे थे और इसी दौरान यह दुखद घटना हुई। मधुमिता कुमारी ने कहा कि यह घटना सभी के लिए बेहद शोकपूर्ण है।

गांव और परिजनों में छाया शोक

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सभी परिवारों को सरकारी मुआवजा जल्द से जल्द प्रदान किया जाएगा। हादसे का कारण बरसात और गड्ढे में भरे पानी को बताया गया है। फिलहाल, सभी बच्चों के शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिए गए हैं। इस बड़े दर्दनाक हादसे ने न केवल पीड़ित परिवार को बल्कि पूरे गांव और समाज को झकझोर कर रख दिया है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article