पटना

बिहार में बाघ का आतंक, रात में आता है हमला कर भाग जाता है, दहशत में सीतामढ़ी के लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2023, 04:45 PM IST

बिहार में एक बार फिर बाघ की दहशत फैल गई है। इस बार सीतामढ़ी में लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। पिछले 5 दिन से बाघ ने आतंक मचा रखा है। वन विभाग की टीम पिछले 5 दिनों से बाघ की तलाश में जुटी है। लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। TIMES NOW नवभारत की टीम भी सीतामढ़ी में टाइगर की तलाश के मिशन में हैं। देखिए रिपोर्ट।

KEY HIGHLIGHTS
  • कुछ दिनों से सीतामढ़ी में बाघ की मौजूदगी
  • खेत में काम कर रही 2 महिलाओं पर हमला
  • हमले में दोनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल

बिहार में एक बार फिर बाघ की दहशत देखी जा रही है। टाइगर के टेरर का सेंटर प्वाइंट है सीतामढ़ी। जहां पिछले 5 दिन से बाघ ने आतंक मचा रखा है। हालात ऐसे हैं कि लोगों का घरों से निकलना थम गया है। बाघ के हमले में अबतक 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो चुकी हैं। बीती रात बाघ ने 2 घोड़ों को मार डाला। वन विभाग की टीम पिछले 5 दिनों से बाघ की तलाश में जुटी है। लेकिन अबतक बाघ का कोई सुराग नहीं मिला है। सीतामढ़ी के खरका गांव में बाघ के पंजों के कई निशान मिले हैं।

TIMES NOW नवभारत के संवाददाता साकेत कुमार सीतामढ़ी में टाइगर की तलाश के मिशन में हैं। साकेत उस जगह पर पहुंचे जहां बाघ के पैरों के निशान साफतौर पर दिख रहे हैं। साकेत उस पूरे रूट पर गए। जहां से बाघ गुजरा। खेतों में भी कई जगह बाघ के पैरों के निशान दिखे। साकेत की एक और रिपोर्ट देखिए

बिहार में बाघ का आतंक

  • सितंबर 2019 में पश्चिमी चंपारण में किसान की जान ली।
  • फरवरी 2021 में बेतिया में 2 लोगों को मार डाला।
  • मई 2022 में पश्चिमी चंपारण में जानवरों पर हमला।
  • सितंबर-अक्टूबर 2022 में बगहा में 10 लोगों को मार डाला।
  • जनवरी 2023 में बगहा में 2 बच्चियों पर हमला।
  • जनवरी 2023 में सीतामढ़ी में 2 महिलाएं घायल।

बिहार के सीतामढ़ी में बाघ के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। बाघ ने 2 घोड़ों को अपना निवाला बनाया है। घटना पुनौरा थाना क्षेत्र के खरका गांव की है। जहां बीती रात बाघ ने 2 घोड़ों को मार डाला और शरीर के आधे हिस्से को खा गया। विभाग की टीम पिछले 5 दिनों से बाघ की तलाश में जुटी है लेकिन न तो बाघ का कोई सुराग मिला और ना ही ये पता लगा कि बाघ सीतामढ़ी में कहां से पहुंचा। अधिकारी का कहना है कि बाघ के आने के पैर के चिन्ह निशान तो हैं लेकिन उसके लौटने के फुटप्रिंट्स नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में संभावना जताई जा रही है बाघ किसी पक्की सड़क के जरिए वापस नेपाल लौट गया होगा। इससे पहले रामनगरा गांव में खेत में काम कर रहीं 2 महिलाओं पर बाघ ने हमला बोला दिया था।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article