Muzaffarpur: दिनदहाड़े बदमाशों ने की चोरी, बाइक की डिक्की तोड़ उड़ा ले गए लाखों के गहने, सामने आया Video

Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में चोरों ने एक बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों के गहने चुराए और मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। ये पूरी घटना सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Muzaffarpur: बिहार में मुजफ्फरपुर में चोरों ने लूट की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यहां कांटी मुख्य बाजार के पास चोर एक बाइक की डिक्की तोड़कर लाखों के सोने-चांदी के आभूषण उठाकर फरार हो गए। चोरी की यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए सीसीटीवी फुटेज की जांच की और उसके आधार पर चोरों की तलाश शुरू की गई।

बाइक की डिक्की तोड़ गहने लेकर फरार हुए चोर

पीड़ित दुकानदार ने चंदन ने बताया कि वह बाजार के अन्य ज्वेलर्स की दुकान पर गए थे। तभी चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि पीड़ित साईन गांव का निवासी है और हरचंदा स्थित आरुषि ज्वेलर्स और बर्तन भंडार का संचालक है। वह किसी काम से कांटी बाजार में स्थित एक अन्य ज्वेलर्स की दुकान पर बाइक पर गया था। बाइक को साइड में पार्क कर पीड़ित दुकान में चला गया और तभी चोर करीब 3 लाख के गहने चोरी कर मोटरसाइकिल से फरार हो गए।

End of Feed