पटना

पुराने अंदाज में नजर आए बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी, लोग बोले-फिर करिए पुरानी पारी की शुरुआत

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Jan 10, 2023, 08:09 AM IST

नेट पर अभ्यास करते यह तेजस्वी का पहला वीडियो नहीं है। पिछले साल पटना में क्रिकेट पिच पर वह क्रिकेट खेलते नजर आए। तेजस्वी ने अपने इस खेल के बारे में लिखा, 'जीवन हो अथवा खेल। सभी को जीतने के लिए खेलना चाहिए।

Image

नेट पर अभ्यास करते बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव।

Photo : Twitter

Tejashwi Yadav : बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव का क्रिकेट प्रेम फिर सामने आया है। वह रविवार सुबह नेट्स पर क्रिकेट की प्रैक्टिस करते नजर आए। राजद नेता ने इसका एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया। इस वीडियो में वह पैड, गलव्स और कैप पहने नजर आए। अपने पोस्ट में डिप्टी सीएम ने कहा कि वह बिहार के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ अभ्यास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'मैं आपकी क्रिकेट की भावना एवं लक्ष्य का सम्मान करता हूं।'

सोशल मीडिया पर तेजस्वी यादव का यह वीडियो काफी पसंद किया गया। लाखों लोगों ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। नेट्स पर तेजस्वी को अभ्यास करता देख, लोगों ने अपनी खुशी का इजहार किया। एक व्यक्ति ने लिखा कि सर आपको भारतीय क्रिकेट में होना चाहिए।

दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं तेजस्वी

नेट पर अभ्यास करते यह तेजस्वी का पहला वीडियो नहीं है। पिछले साल पटना में क्रिकेट पिच पर वह क्रिकेट खेलते नजर आए। तेजस्वी ने अपने इस खेल के बारे में लिखा, 'जीवन हो अथवा खेल। सभी को जीतने के लिए खेलना चाहिए। आप अपने दिमाग में जितनी तैयारी करेंगे, मैदान में आप उतना ही बेहतर प्रदर्शन करेंगे। एक लंबे समय बाद बल्ला थामकर मुझे खुशी हो रही है।'

बता दें कि राजनीति में आने से पहले तेजस्वी क्रिकेट खेला करते थे। वह आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स टीम का हिस्सा रह चुके हैं।

'समाधान यात्रा' पर हैं नीतीश

तेजस्वी यादव का यह वीडियो ऐसे समय सामने आया है जब राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी 'समाधान यात्रा' पर हैं। नीतीश कुमार एक तरह से तेजस्वी को अपना राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित कर चुके हैं। नीतीश ने कुछ दिनों पहले कहा कि महागठबंधन आगामी विधानसभा चुनाव तेजस्वी की अगुवाई में लड़ेगा। बता दें कि गत अगस्त में भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश ने राजद एवं महागठबंधन के अन्य दलों के साथ मिलकर राज्य में सरकार बनाई है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार राव author

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारो... और देखें

End of Article