पटना

बाल-बाल बचे तेजस्वी यादव, नेता प्रतिपक्ष के काफिले में घुसा ट्रक; 3 सुरक्षाकर्मी घायल

बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के काफिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। हालांकि तेजस्वी यादव बाल-बाल बच गए। तेजस्वी यादव ने बताया कि यह हादसा उनसे केवल 5 फीट की दूरी पर हुआ।

Image

तेजस्वी यादव के काफिले में घुसा ट्रक

बिहार के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे। शुक्रवार देर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनके काफिले में जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए और कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले लोगों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

मधेपुरा से लौटते समय हादसा

यह हादसा हाजीपुर-मुजफ्फरपुर एनएच 22 पर गरौल के पास हुआ। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मधेपुरा में एक कार्यक्रम से पटना के लिए लौट रहे थे। इस दौरान रात करीब डेढ़ बजे वैशाली जिले के गोरौल थाना क्षेत्र में वे चाय की दुकान पर रुके। तभी उनकी सुरक्षा में चल रही पुलिस की गाड़ी को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे वैशाली जिला बल के पुलिसकर्मी और तेजस्वी यादव केस साथ चल रहे एस्कॉर्ट के पुलिसकर्मी को गंभीर चोटें आई हैं।

तेजस्वी यादव से 5 फीट दूर हुआ हादसा

तेजस्वी यादव ने बताया कि यह हादसा उनसे करीब 5 फीट की दूरी पर हुआ। उन्होंने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल जाना। तेजस्वी ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दी। जिसके बाद सराय थाना पुलिस ने टोल टैक्स पर ट्रक और ड्राइवर को पकड़ लिया।

वैशाली के सिविल सर्ज डॉ. श्यामनंदन प्रसाद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष की एस्कॉर्ट गाड़ी हादसे का शिकार हुई है। उन्होंने बताया कि तेजस्वी यादव ने अस्पताल आकर घायलों का हाल जाना। डॉक्टर ने बताया कि सभी घायलों का इलाज जारी है, फिलहाल सभी खतरे से बाहर है। लेकिन अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें हायर सेंटर भेजा जाएगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें