Purnia News: बिहार के पूर्णिया में अपराधों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। जहां तनिष्क के एक शोरूम में बंदूक की नोंक पर लूट की गई। इस लूट में अपराधियों ने करोड़ों के सोना-हीरे के जेवरात उड़ा ले गए। लूट की घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और वारदात की जांच में जुट गई है।
बंदूक लहराते नजर आए अपराधी
लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले अपराधियों ने बंदूक की नोंक पर लूट की। दिनदहाड़े शो रूम में घुसे इन लुटेरों का वीडियो सामने आया है। सीसीटीवी कैमरे की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह ये अपराधी बंदूक लहराते नजर आ रहे हैं। पूर्णिया तनिष्क ज्वेलरी में भीषण लूटपाट के दौरान छह की संख्या में अपराधी मौजूद थे। बंदूक के बल पर सभी स्टाफ को बंदी बनाया गया और लूटपाट की गई।
ये लुटेरे सिविल ड्रेस में आए थे, करोड़ों रुपये के जेवरात और कैश के लूटपाट की आशंका जताई जा रही है। एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा घटनास्थल पर पहुंचे। फिलहाल पुलिस स्टाफ और अन्य लोगों से पूछताछ कर रही है।
