पटना

सरयू नदी के जलस्तर में मामूली गिरावट दर्ज, तेज बहाव और कटाव से तटवर्ती गांवों में चिंता की लहर

सरयू नदी के जलस्तर में हाल ही में मामूली गिरावट दर्ज की गई है, जिससे तटवर्ती इलाकों में थोड़ी राहत महसूस की जा रही है। हालांकि, तेज बहाव और कटाव की आशंका अब भी बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों की चिंता कम नहीं हुई है। जल संसाधन विभाग सतर्क है और लगातार निगरानी के साथ आवश्यक कदम उठा रहा है।

Image

सरयू नदी (फाइल फोटो: ANI)

Photo : ANI

Saryu River Water Level: सरयू नदी के जलस्तर में हाल ही में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, यह कमी पहाड़ी क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश के थमने और बैराजों से पानी न छोड़े जाने के कारण आई है। फिलहाल नदी का जलस्तर 58.25 सेंटीमीटर है, जो चेतावनी स्तर से 1.65 सेंटीमीटर नीचे है। गौरतलब है कि नदी का डेंजर लेवल 60.82 सेंटीमीटर और वार्निंग लेवल 59.82 सेंटीमीटर तय किया गया है।

हालांकि जलस्तर में थोड़ी राहत देखने को मिली है, लेकिन नदी का बहाव अब भी तेज बना हुआ है और कटाव की स्थिति बरकरार है। जानकारी के मुताबिक, इससे तटवर्ती गांवों के लोग चिंतित हैं। उन्हें आशंका है कि यदि तेज बहाव यूं ही जारी रहा, तो आने वाले दिनों में कटाव की समस्या और गंभीर हो सकती है, जिससे उनकी खेती योग्य भूमि और घरों को नुकसान पहुंच सकता है।

तटवर्ती इलाकों पर लगातार निगरानी

जल संसाधन विभाग के अवर अभियंता (JE) मदन मोहन ने बताया कि विभाग की टीम गोगरा तटबंध सहित तटवर्ती इलाकों पर लगातार निगरानी बनाए हुए है। अभी तक कहीं से किसी बड़े कटाव की सूचना नहीं मिली है और स्थिति नियंत्रण में है। बीते चार दिनों से जलस्तर में उतार-चढ़ाव बना हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ गई है। हालांकि, अभी तक निचले इलाकों में जलभराव जैसी स्थिति नहीं बनी है। विभाग और स्थानीय प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं और संभावित कटाव स्थलों पर आवश्यक मरम्मत व सुरक्षात्मक कार्य तेजी से किए जा रहे हैं।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें