पटना

मुजफ्फरपुर में कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारी शुरू, कांवड़ियों के लिए बनेगी जर्मन हैंगर टेंट सिटी, मिलेगी ये खास सुविधाएं

मुजफ्फरपुर के रामदयालुनगर में कांवड़ियों के लिए एक जर्मन हैंगर टेंट सिटी का निर्माण किया जाएगा। इस टेंट सिटी में बारिश से सुरक्षा के लिए वाटर प्रूफ टेंट लगाए जाएंगे, साथ ही कूलर, पंखे, स्नानागार और पेयजल जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

Image

मुजफ्फरपुर कावड़ियों के लिए बनेगी जर्मन हैंगर टेंट सिटी

बिहार के मुजफ्फरपुर में कांवड़ियों के जर्मन हैंगर टेंट सिटी का निर्माण करने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि टेंट सिटी का निर्माण रामजयालुनगर के आरडीएस कॉलेज के मैदान में स्थापित किया जाएगा। क्योंकि कांवड़ यात्रा के दौरान बारिश का मौसम बना रहता है, इसे ही ध्यान में रखते हुए टेंट सिटी जलरोधक बनाई जाएगी, जिससे बारिश के दौरान कांवड़ियों को कोई परेशानी नहीं होगी।

टेंट सिटी में लगेंगे पंखे और कूलर

बताया जा रहा है कि गर्मी और उमस को ध्यान में रखते हुए, यहां पंखे और कूलर की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा, कांवर स्टैंड, स्नानागार, पेयजल और अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यकतानुसार सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। पर्यटन विभाग ने इस संबंध में विशेष दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

जानकारी के अनुसार, टेंट सिटी के प्रबंधन के लिए प्रभारी और अन्य कर्मियों की तैनाती की जाएगी। श्रावणी मेले के दौरान कांवड़ियों के मार्गों पर अस्थायी पर्यटक सूचना केंद्र खोले जाएंगे, जहां बैठने के लिए कुर्सियों और कांवर रखने के लिए बांस के स्टैंड की व्यवस्था होगी। ताकि किसी को किसी भी प्रकार की परेशान की सामना न करना पड़े। इसके अलावा, यहां चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध रहेंगी। कांवरिया मार्ग में पानी की सुविधा के लिए रामदयालुनगर से बाबा गरीबनाथ मंदिर तक 3.8 किमी लंबे मार्ग पर पानी के टैंकर रखे जाएंगे। नगर निगम और लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के सहयोग से विभिन्न स्थानों पर पानी के टैंकर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि कांवड़ियों को पानी की कमी का सामना न करना पड़े।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!