Patna Weather Update: पटना समेत कई जिलों में पिछले 48 घंटों से घना कोहरा छा रहा है। पूर्वानुमान के मुताबिक ही पहली जनवरी को पूरे दिन आसमान में धुंध छाई रही। सोमवार की सुबह भी काफी घना कोहरा छाया रहा। विजिबिलिटी 25 मीटर तक पहुंच गई है। शहरों में विजिबिलिटी 60 मीटर तक है। हवा की रफ्तार 6 से किलोमीटर प्रति घंटे है। पछुआ हवा बहने से गलन काफी बढ़ी हुई है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री रहा। इस दौरान आर्द्रता 76 प्रतिशत है। वहीं, सुबह चार बजे न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहा।
मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि हवा की दिशा में तीन दिनों के बाद बदलाव हुआ है। इस कारण ठंड के साथ गलन बढ़ी है। पूरे सूबे में मौसम शुष्क है। अब बंगाल की खाड़ी से आने वाली नमी के साथ पछुआ हवा के मिश्रण से सूबे के सभी क्षेत्रों में कोहरे का काफी असर दिखाई देगा। इसको देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है।
