पटना

Patna Traffic Advisory: आज से पटना में बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक, जानें क्‍यों हुआ रूट डायवर्जन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 21, 2023, 02:34 PM IST

Traffic Advisory In Patna: पटना में 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक सभी प्रकार के मालवाहक और सवारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। हालांकि, यह निर्णय दुर्गा, पूजा और दशहरा के मौके पर यातायात के प्रबंधन को लेकर किया गया है। इसके लिए NCC कैडेट्स को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

Image

Patna Traffic Advisory: आज से पटना में बड़े वाहनों की आवाजाही पर लगी रोक, जानें क्‍यों हुआ रूट डायवर्जन (फाइल फोटो)

Photo : BCCL

Heavy Vehicles Entry Ban In Patna: दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर बिहार की राजधानी पटना में शनिवार से सभी प्रकार के मालवाहक और सवारी वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई है। बताया जा रहा है कि त्यौहारों के मौके पर ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic Management) में बड़े स्तर पर बदलाव किए गए हैं। हालांकि, यह प्रतिबंध 21 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक जारी रहेगा। पूजा के मौके पर ट्रैफिक संचालने के लिए 700 NCC और 200 स्काउट एंड गाइड (Scout and Guide) इसके लिए मदद करेंगे। इनकी तैनाती पुलिस पदाधिकारियों की निगरानी में की जाएंगी। वहीं, इन लोगों को भीड़ वाले इलाके में तैनात किया जाएगा, ताकि परिस्थितयों पर नजर बनाए रखें।

NCC कैडेट्स को दिया प्रशिक्षण

वहीं, ट्रैफिक DSP द्वितीय अनिल कुमार के नेतृत्व में टीम गठित किया गया, जिसने इन कैडेट्स को वाहनों से ट्रैफिक नियमों का अनुपालन कराने का ट्रेनिंग दिया। बता दें दानापुर से अशोक राजपथ पर मालवाहक एवं सवारी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगा। हालांकि, दानापुर कैंट से सगुना मोड़ होकर खगौल-दानापुर स्टेशन से आगे जा सकते हैं। वहीं, दानापुर से बिहटा की तरफ जाने वाली गाड़ियां नेउरा से बिहटा-आरा रोड से होकर जा सकेंगे।

ऐसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

डाकबंगला से कोतवाली टी तक दोनों फ्लैंक में वाहन नहीं चलेंगे। भट्टाचार्या चौराहा, पटना जंक्शन एवं स्वामीनंद तिराहा की ओर से डाकबंगला जाने पर भी रोक रहेगा। कारगिल चौक से NIT मोड़ पर वाहनों का परिचालन होगा। गांधी चौक से गायघट तक एक तरफा रास्ता रहेगा। नेहरू पथ में हड़ताली चौक से पटना जंक्शन और पुरानी न्यू बाईपास जाने वाले छोटे वाहन आयकर गोलंबर से आगे नहीं जाएंगे।

वहीं, आयकर गोलंबर से वीरचंद पटेल पथ से आर ब्लॉक, जीपीओ, चिरैयाटाड़ पुल या करबिगहिया होते हुए जा सकते हैं। जीपीओ गोलंबर की ओर सभी वाहनों का परिचालन बुद्धमार्ग की ओर नहीं होगा। यहां से वाहन जीपीओ गोलंबर से पश्चिम आर ब्लॉक और पूरब में पटना जंक्शन की ओर जाएंगे। पटना जक्शंन से हड़ताली चौक की ओर जाने वाले सभी गाड़ियां जीपीओ गोलंबर से आरब्लॉक होते हुए अटल पथ, दारोगा राय पथ होते हुए जाएंगे।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article