पटना

Patna News: ठंड और कोहरे की मार झेलते लोग, शहर में कई जगह अलाव और रैन बसेरों का इतंजाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 9, 2024, 12:11 PM IST

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, साथ ही घने कोहरे के कारण दृश्यता भी कम है। ठंड के कारण स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव किया गया है। इसके अलावा अलाव और रैन बसेरों की भी व्यवस्था की गई है।

Image

पटना में कड़ाके की ठंड (फोटो साभार - ट्विटर)

Patna News: बिहार में कोहरे और ठंड ने अब लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। ठंड के कारण पटना में स्कूलों के खुलने के समय में बदलाव किया गया है। पटना में अब सुबह नौ बजे के बाद ही स्कूल खोलने के आदेश दिए गए हैं। इसके अलावा शहर में 189 जगह अलाव जलाने के इंतजाम किए गए हैं, साथ ही सड़क पर सोने वालों के लिए रैन बसेरों की भी व्यवस्था की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पटना का मंगलवार को न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना समेत गया और पूर्णिया में भी सुबह घना कोहरा छाया रहा, जिस कारण दृश्यता कम रही।

स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में बदलाव

पटना में स्कूलों के समय को लेकर जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने आदेश जारी किया है। उन्होंने जिले के सभी निजी और सरकारी स्कूलों को सुबह नौ बजे के बाद संचालित करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में भी बदलाव किया है। अब आंगनबाड़ी केंद्र भी सुबह नौ बजे से अपराह्न 3.30 बजे तक संचालित करने के आदेश दिए गए हैं।

पटना में 189 जगहों पर अलाव की व्यवस्था

इस बीच, ठंड को देखते हुए पटना में 189 जगहों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। सड़क पर रात गुजारने वाले लोगों के लिए रैन बसेरा की व्यवस्था की गई है। बताया जा रहा है कि 21 रैन बसेरा में 12 हजार से अधिक लोग रात में रह रहे हैं। रैन बसेरों में तीन शिफ्ट में केयर टेकर की तैनाती की गई है। इधर, घने कोहरे के कारण ट्रेन और विमानों के परिचालन पर भी असर देखा जा रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!