पटना

Patna Junction Flyover: मल्टीलेवल पार्किंग से जुड़ेगा पटना जंक्शन फ्लाईओवर, जाम से मिलेगी निजात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 15, 2023, 01:54 PM IST

Patna Junction Flyover New Connection: पटना में जाम की समस्या भीषण रूप ले चुकी है। इससे निपटने के लिए आए दिन योजनाएं बनाई जा रहीं हैं। अब पटना जंक्शन फ्लाईओवर को मल्टीलेवल पार्किंग से जोड़ने की योजना बनाई गई है, जिससे पटना जंक्शन के पास सड़क जाम न हो। गाड़ियां फ्लाईओवर से सीधे मल्टीलेवल पार्किंग में जाकर खड़ी हो जाए।

Image

पटना मल्टीलेवल पार्किंग का निरीक्षण करते अधिकारी

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को मिली फ्लाईओवर और मल्टीलेवल पार्किंग को जोड़ने की जिम्मेदारी
  • निर्माण कार्य के लिए एजेंसी चयनित, अप्रैल में शुरू होगा काम
  • मल्टीलेवल पार्किंग के सेकंड फ्लोर से जुड़ेगा फ्लाईओवर

Patna News: अब मल्टीलेवल पार्किंग से पटना जंक्शन फ्लाईओवर जुड़ेगा। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। निगम ने निर्माण कार्य के लिए री-टेंडर जारी किया है। दो महीने के भीतर एजेंसी चुन ली जाएगी। अप्रैल से चयनित एजेंसी निर्माण शुरू कर देगी। पुल निगम के अधिकारियों का कहना है कि पटना जंक्शन स्थित फ्लाईओवर को मल्टीलेवल पार्किंग के सेकंड फ्लोर से जोड़ा जाना है। जीपीओ गोलंबर से आने वाली गाड़ियां सीधे मल्टीलेवल पार्किंग में पहुंचेगी। 5-5 मीटर चौड़े आर्म से वापस निकल सकेगी। गाड़ियां निकलने के दौरान चिरैयाटांड़ पुल की ओर जाएंगी। इसके साथ ही ग्राउंड फ्लोर पर आकर पटना जंक्शन रोड में निकलने की सुविधा रहेगी।

फ्लाईओवर के मल्टीलेवल पार्किंग से जुड़ाव के बाद दक्षिणी पटना एवं पश्चिमी पटना की तरफ से जीपीओ गोलंबर होकर गाड़ियां मल्टीलेवल पार्किंग में जाएंगी। मतलब आर ब्लॉक, बुद्ध मार्ग और करबिगहिया की ओर से पटना जंक्शन पहुंचने वाले वाहन फ्लाईओवर होकर पटना जंक्शन पहुंच पाएंगे। अभी ग्राउंड वाली जगह को आटो के लिए रखा गया है। शेष पार्किंग की जगह खाली ही रहती है।

डीपीआर में हुआ है बदलाव

पटना जंक्शन स्थित फ्लाईओवर को मल्टीलेवल पार्किंग से जोड़ने की योजना पुरानी है। दो साल पहले ही इस काम के लिए टेंडर निकाला गया था। तब 8.71 करोड़ रुपए से यह योजना पूरी होनी थी, लेकिन डीपीआर में बदलाव होने की वजह से टेंडर रद्द कर दिया गया था। दरअसल, मल्टीलेवल पार्किंग के पास में अन्य निर्माण कार्य के लिए योजना बनाई गई है।

440 मीटर लंबा सब-वे बनेगा

बता दें मल्टीलेवल पार्किंग से पटना जंक्शन जाने के लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड के फंड से सब-वे बनाया जाएगा। 52.6 करोड़ रुपए से 440 मीटर लंबा सब-वे बनेगा। यह पूरा अंडरग्राउंड होगा। रेल यात्रियों को लैगेज लेकर आने-जाने के लिए एस्केलेटर की सुविधा मिलेगी। सब-वे दूध मार्केट के पास बाहर निकलेगा। यहां से लोग पैदल पटना जंक्शन पर जाएंगे।अभी पटना जंक्शन की पार्किंग क्षमता काफी कम है। इसके मद्देनजर मल्टीलेवल पार्किंग की उपयोगिता बढ़ाई जानी है।

हादसे की आशंका भी होगी कम

अंडरग्राउंड पाथ-वे बनने से पटना जंक्शन क्षेत्र में लोगों को जाम से छुटकारा मिल जाएगा। अभी जाम की वजह से आम लोगों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ती है। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों को मल्टीलेवल पार्किंग में ऑटो से उतरने के बाद हादसे का शिकार होने की आशंका बनी रहती है। इन समस्या से निजात की संभावना है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!