पटना

Patna: गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला फतुहा, दो गुटों में तनाव के बाद 'खून की होली'; 3 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 15, 2023, 07:52 AM IST

Patna News: फतुहा थाना अंतर्गत गांव सुर्गापार एवं निआजीपुर के रहने वाले एक ही समुदाय के लोगों के बीच दूध के संबंधित मात्र 400 रुपए के विवाद के कारण 2 गुटों में फायरिंग हुई, जिसमे 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

Patna News: पटना के फ़तुहा थाना क्षेत्र में दो गुटों के बीच आपसी विवाद मारपीट घटना के दौरान जमकर गोलीबारी हुई। जिसमें तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। साथ ही कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें से एक की हालत काफी गंभीर है।

देर रात की घटना

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और हालात पर काबू करने का देर रात तक प्रयास चलता रहा। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दो गुटों के बीच तनाव के बाद पहले हंगामा हुआ, फिर मारपीट हुई और उसके बाद गोलियों की बरसात होने लगी।

जांच में जुटी पुलिस

मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है। इलाके में काफी तनाव है। घटना के कारण की जांच में पुलिस लगी हुई है। पुलिस ने इस घटना को लेकर कहा- "आज रात्रि फतुहा थाना अंतर्गत गांव सुर्गापार एवं निआजीपुर के रहने वाले एक ही समुदाय के लोगों के बीच दूध के संबंधित मात्र 400 रुपए के विवाद के कारण 2 गुटों में फायरिंग हुई, जिसमे 3 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई। एक और युवक को गोली लगी है जिसका इलाज पटना में चल रहा है। पुलिस द्वारा अभ्युक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 3 लोगों को तफ़्तीश में शामिल कर पूछताछ की जा रही है। पूरे एरिया में पुलिस कैंप कर रही है।"

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article