पटना

Patna News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को हटाने की उठी मांग, 15 MLC पहुंचे राजभवन, देखें वीडियो

शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पद से हटाने की मांग को लेकर 15 एमएलसी आज राजभवन पहुंचे। इन लोगों ने राज्यपाल से उनकी शिकायत भी की।

Image

राजभवन पहुंचे 15 MLC

Patna News: शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक को पद से हटाने की मांग पटना में उठी है। इस मांग को लेकर 15 एमएलसी आज राजभवन पहुंचे। जिनमें जेडीयू, राजद, बीजेपी, सीपीआई, बीजेपी और कांग्रेस के एमएलसी शामिल थे। इन लोगों ने राज्यपाल से मुलाकात की और उनसे केके पाठक की शिकायत की। इन लोगों ने राज्यपाल से केके पाठक को पद से हटाने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया है कि केके पाठक मनमाने तरीके से काम करके शिक्षा जगत को नुकसान पहुंचा रहे है।

केके पाठ की शिक्षकों पर कार्रवाई

बिहार में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक की सख्ती का असर अक्सर देखने को मिलता है। पिछले साढ़े चार महीनों में उन्होंने बिहार में 15 हजार 105 टीचरों पर अलग-अलग कारणों से कार्रवाई की है। जिनमें कई टीचर बर्खास्त भी किए जा चुके हैं और कई शिक्षकों के वेतन में कटौती भी की गई है। बीते 30 नवंबर को केके पाठक ने एमएलसी संजय सिंह की पेंशन रोकने की कार्रवाई की थी। दरअसल पाठक ने आदेश दिया था कि सभी प्रोफेसरों को रोज कम से कम 5 क्लास लेनी होगी। उनके इस आदेश का संजय सिंह ने विरोध किया था, जिसके बाद उनके खिलाफे ये कार्रवाई की गई।

शिक्षकों पर कार्रवाई से नाराज MLC

केके पाठक की शिक्षकों पर कार्रवाई के चलते एमएलसी उनसे खफा हैं और इसी के चलते वे केके पाठक को उनके पद से हटाने की मांग कर रहे हैं। आज राजभवन पहुंचे 15 विधान पार्षदों में से 11 एमएलसी सत्ता पक्ष के थे। इन लोगों ने एक सुर में राज्यपाल से शिकायत करते हुए कहा कि वे लोकतंत्र में संघ बनाने और विभिन्न मुद्दों पर विरोध प्रकट करने के अधिकार को समाप्त करना चाहते हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article