पटना

'10 से 15 दिन में नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा...' लालू परिवार के खिलाफ CBI की चार्जशीट के बाद BJP नेता का बड़ा दावा

  • Authored by: प्रांजुल श्रीवास्तव
  • Updated Jul 4, 2023, 09:12 AM IST

Bihar Politics: भाजपा नेता अजय आलोक ने बड़ा दावा किया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि अगले 10 से 15 दिन में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे।

Image

नीतीश कुमार

Bihar Politics: महाराष्ट्र में राजनीतिक उथल-पुथल और अब लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव के खिलाफ सीबीआई की चार्जशीट के बाद बिहार की सियासत में भूचाल आ गया है। रेलवे में लैंड फॉर जॉब स्कैम में केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने तीनों के खिलाफ सोमवार को चार्जशीट दाखिल की थी। इसके बाद से भारतीय जनता पार्टी राजद और जदयू पर लगातार हमला बोल रही है।

इस बीच भाजपा नेता अजय आलोक ने बड़ा दावा किया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि अगले 10 से 15 दिन में नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने कहा, 13 तारीख को रेलवे में नौकरी के बदले जमीन घोटाले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव को कोर्ट के सामने पेश होना है। इस दौरान सीबीआई तीनों की कस्टडी की मांग करेगी, अगर कोर्ट कस्टडी देता है तो नीतीश कुमार इस्तीफा दे देंगे।

नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के सबसे बड़े संरक्षक

अजय आलोक ने नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए कहा, नीतीश कुमार भ्रष्टाचार के सबसे बड़े संरक्षक बन चुके हैं। जो 'CCC यानी क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म ' कहते थे आज क्राइम, करप्शन और कम्युनलिज्म की गोद में बैठकर झूला झूल रहे हैं। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार की कैबिनेट में ऊपर से नीचे तक क्रिमिनल मंत्री बने हुए हैं। करप्शन की बात करें तो सजायाफ्ता लालू यादव से नीतीश कुमार अपनी जीवनी का विमोचन कराते हैं। वहीं दिनभर टोपी लगाकर 150 जगह इफ्तार करते हैं और कम्युनलिज्म की बात करते हैं। उन्होंने कहा, नीतीश कुमार 'सीसीसी' के सिरमौर बन चुके हैं।

भ्रष्टाचार की गारंटी उनकी, तो कार्रवाई की मोदी जी की

भाजपा नेता ने कहा, पहले लालू परिवार छाती ठोक-ठोककर बोलता था कि सीबीआई चार्जशीट क्यों नहीं दाखिल कर रही है। अब चार्जशीट दाखिल हो चुकी है। उनहोंने कहा, भ्रष्टाचार की गारंटी इन लोगों की है तो कार्रवाई की गारंटी मोदी जी की है। उन्होंने आगे कहा, नीतीश कुमार का बिहार में एक घंटा रहना बिहार को एक महीने पीछे ले जा रहा है।

नाक रगड़ेंगे नीतीश फिर भी...

वहीं महाराष्ट्र में हुए सियासी घटनाक्रम के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि बिहार में भी जदयू के कई नेता भाजपा सरकार में वापस आ सकते हैं। यह दावा कई भाजपा नेताओं की ओर से भी किया गया है। अटकलें यह भी हैं कि नीतीश कुमार की भी एनडीए में वापसी हो सकती है। इस पर बिहार भाजपा के बड़े नेता सुशील मोदी ने कहा है कि नीतीश कुमार नाक भी रगड़ेंगे तो भी भाजपा उन्हें स्वीकार नहीं करेगी।

प्रांजुल श्रीवास्तव
प्रांजुल श्रीवास्तवauthor

<p>मैं इस वक्त टाइम्स नाउ नवभारत से जुड़ा हुआ हूं। पत्रकारिता के 8 वर्षों के तजुर्बे में मुझे और मेरी भाषाई समझ को गढ़ने और तराशने में कई वरिष्ठ पत्रकारों और संपादकों का योगदान रहा। 2016 में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से शुरू हुआ यह सफर देश की राजधानी दिल्ली में 'टाइम्स नाउ नवभारत' तक आ पहुंचा है। अखबारों में रिपोर्टिंग करते हुए शहरों की धूल फांकना और डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को समझते हुए देश-विदेश की खबरों को आप तक पहुंचाने का मेरा ये सफर काफी किस्से-कहानियों से भरा हुआ है। लखनऊ की बाबा भीम राव अंबेडकर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के क्लासरूम में प्रोफेसरों से मिले किताबी ज्ञान और पत्रकारीय सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का मौका मुझे 2016 में ही मिल गया। पहला ब्रेक टाइम्स ग्रुप के प्रतिष्ठित अखबार 'नवभारत टाइम्स' ने दिया। यहां बतौर इंटर्न मुझे कई सामाजिक संगठनों की रिपोर्टिंग करने का मौका मिला। दिनभर शहर में घूम-घूम कर खबरों को बटोरना और शाम होते ही उन्हें लिखकर डेस्क के हवाले करना मेरी दिनचर्या का हिस्सा हो गया। इस अनुभव ने मुझे समाज के तौर तरीकों से परिचित कराया तो न्यूजरूम में सीनियर्स से मिली डांट ने पत्रकारिता की बारीकियों और भाषाई मर्यादा को समझने में मदद की। करीब 3 से 4 महीनों की इंटर्नशिप के बाद मुझे 2017 आते-आते गांधी परिवार के गढ़ रायबरेली भेजा गया। यह समय उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव और सत्ता के बदलाव का था। यहां बतौर रिपोर्टर मैं पहली बार राजनीतिक खबरों से रूबरू हुआ। रायबरेली के मिजाज को करीब 8 महीनों तक समझने के बाद नवभारत टाइम्स ने मुझे वापस लखनऊ बुलाया और शहर की रिपोर्टिंग करने का मौका दिया। यहां विज्ञान, पर्यावरण, बाजार, लखनऊ विकास प्राधिकरण, आवास विकास और मेट्रो जैसी बीट पर जमकर काम किया। यह सफर अब पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मुरादाबाद तक पहुंच गया था, जहां मुझे दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित अखबार के लिए दो वर्षों तक रिपोर्टिंग करने का अवसर मिला। करीब दो वर्षों की पत्रकारिता के बाद अब मुझे देश की राजधानी की ओर रुख करना था और यह मौका अमर उजाला (डिजिटल) ने दिया। अखबारों की रिपोर्टिंग से निकलकर डिजिटल पत्रकारिता के अनुभव से मैं पहली बार रूबरू हो रहा था। यहां पर मुझे मेन डेस्क पर जिम्मेदारी मिली। जहां सबसे आगे रहते हुए सबसे सटीक खबरें आप तक पहुंचाना चुनौती भरा काम था, लेकिन पत्रकारिता की शुरुआत में मिले अनुभवों ने मेरा काम आसान बना दिया। यहां भी करीब दो वर्षों के बाद 2023 में मुझे टाइम्स ग्रुप से दोबारा जुड़ने का मौका मिला और टाइम्स नाउ नवभारत की मेन डेस्क पर मेरा सफर अब तक जारी है।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!