Patna PNG Connection: मार्च तक दानापुर से अशोक राजपथ तक के 20 हजार घरों में पीएनजी कनेक्शन मिल जाएगा। पाटलिपुत्र गोलंबर, एसकेपुरी, शिवपुरी, राजा बाजार, रुकनपुरा, खाजपुरा, रूपसपुर, बोरिंग रोड, पुनाईचक, जगदेव पथ समेत 35 क्षेत्रों में पीएनजी पाइप बिछा दिया गया है। इन क्षेत्रों के लोग अब पीएनजी कनेक्शन लगवा सकते हैं। जबकि सगुना मोड़ से बोरिंग रोड के बीच के घरों को कनेक्शन देने के लिए काम जारी है।
संभावना जताई जा रही है कि जुलाई तक अनीसाबाद से ट्रांसपोर्ट नगर तक बाईपास पर पाइप बिछाया जाएगा। इसके बाद इन क्षेत्र के लोगों को पीएनजी कनेक्शन दिया जाएगा। बाइपास के दोनों ओर 15 हजार घर हैं। इसके लिए 250 किलोमीटर में पाइप बिछाया गया है। वहीं, दिसंबर 2023 तक 350 किलोमीटर पाइप बिछाने का लक्ष्य है।
