पटना

Lok Sabha Election Result: मिथिलांचल में NDA का दबदबा कायम, सभी सीटों पर लहराया परचम

Lok Sabha Election Result: मिथिलांचल में एनडीए का दबदबा कायम है। एनडीए ने मिथिलांचल की सभी लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। जीत के साथ ही विपक्ष को एंट्री तक का मौका नहीं मिल सका। देखें, किस सीट से किसे जीत मिली है।

Image

ग्राफिक्स/फाइल फोटो।

Photo : Times Now Digital

Lok Sabha Election Result: बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए (NDA) ने लोकसभा चुनाव में मिथिलांचल या यूं कहें कि उत्तरी बिहार में अपना दबदबा बरकरार रखा है। मिथिलांचल की मधुबनी, दरभंगा, झंझारपुर, समस्तीपुर, उजियारपुर और सीतामढ़ी में एनडीए के प्रत्याशी विजयी रहे। हालांकि, महागठबंधन ने इन इलाकों में सेंध लगाने की पूरी कोशिश की थी, लेकिन नीतीश कुमार की सोशल इंजीनियरिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे के सामने वे टिक नहीं सके और एक बार फिर इन सीटों पर एनडीए के प्रत्याशियों ने परचम लहरा दिया।

इन सीटों पर भाजपा की हैट्रिक

दरभंगा, उजियारपुर और मधुबनी में भाजपा ने हैट्रिक लगा दी है। माना जा रहा है मिथिलांचल इलाके में इस चुनाव के परिणाम का प्रभाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव पर पड़ेगा। ऐसे में महागठबंधन को अगले विधानसभा में एनडीए को पराजित करने के लिए नई रणनीति पर विचार करना पड़ेगा।

उजियारपुर से नित्यानंद राय जीते

उजियारपुर सीट पर केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय विजय प्राप्त कर फिर से लोकसभा पहुंच गए। इस सीट पर राजद ने आलोक मेहता को उतारकर जबरदस्त चुनौती पेश की थी। मतगणना के दौरान यह देखने को भी मिला, लेकिन आखिरकार राय ने विजय हासिल कर राजद की रणनीति को असफल कर दिया।

दरभंगा से गोपाल जी ठाकुर की जीत

यही हाल दरभंगा की सीट पर भी देखने को मिला। यहां भी राजद ने ललित यादव को भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर के मुकाबले में उतारकर अपने वोट बैंक के समीकरण के सहारे इस सीट पर कब्जा जमाने की कोशिश की, लेकिन मतदाताओं ने मोदी की गारंटी पर ही विश्वास जताया।

मधुबनी से अशोक यादव फिर से बने विजेता

मधुबनी से भी भाजपा के अशोक कुमार यादव ने राजद के अली अशरफ फातमी के चक्रव्यूह को तोड़ने में सफलता पाई। अशोक यादव ने लगातार दूसरी बार यहां से जीत दर्ज की है। इससे पहले 2019 में उन्हें भाजपा ने टिकट दिया था और उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की थी।

समस्तीपुर से शांवभी की जीत

समस्तीपुर इस चुनाव में हॉट सीट बनी हुई थी। यहां से नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के सदस्यों के पुत्र और पुत्री का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला। दरअसल, लोजपा (रामविलास) ने मंत्री अशोक चौधरी की पुत्री शांभवी चौधरी को मैदान में उतारा था। इसके मुकाबले में कांग्रेस ने मंत्री महेश्वर हजारी के पुत्र को सन्नी हजारी के जरिये एनडीए को घेरने की पुख्ता व्यवस्था कर दी, लेकिन आखिरकार शांभवी को मतदाताओं ने पसंद किया। शांभवी यह चुनाव 1.73 लाख से ज्यादा मतों से यह चुनाव जीत ली।

झंझारपुर में फिर से रामप्रीत मंडल की जीत

झंझारपुर में भी जदयू के रामप्रीत मंडल ने विकासशील इंसान पार्टी के सुमन कुमार महासेठ को पराजित कर दिया, जबकि सीतामढ़ी में पहली बार चुनावी मैदान में उतरे जदयू के देवेश चंद्र ठाकुर के सामने राजद के अर्जुन राय ने चुनौती पेश करने की कोशिश की, लेकिन ठाकुर ने आसानी से यह सीट जीत ली।

बहरहाल, एनडीए ने मिथिलांचल में अपना परचम लहरा कर एक बार फिर साबित कर दिया कि इस इलाके में उनके वर्चस्व को तोड़ने के लिए महागठबंधन को कोई बड़ी रणनीति बनानी होगी।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article