पटना

Muzaffarpur News: बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस के भाई MR को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 30, 2023, 12:12 PM IST

Miscreants Shot Police Brother: मुजफ्फरपुर में बाइक सवार बदमाशों ने पुलिसकर्मी के भाई MR को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

Muzaffarpur News: बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस के भाई MR को मारी गोली, पुलिस जांच में जुटी (सांकेतिक तस्वीर: Pixabay)

Miscreants Shot Police Brother In Muzaffarpur: बिहार के मुजफ्फरपुर में बेलगाम अपराधियों ने पुलिसकर्मी के भाई MR (Medical Representative) को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। घायल की पहचान राम नंदन प्रसाद साह के बेटे मनोज गुप्ता (50) निवासी देवरिया थाना क्षेत्र के धरफरी गांव के रूप में हुई है। घटना मीनापुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

बगल में आकर मारी गोली

मनोज पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव है और उसका भाई ब्रह्मपुरा थाना में पुलिसकर्मी के तौर पर तैनात है। रविवार को देर रात मनोज गुप्ता काम खत्म कर बलुआ बाजार से शहर की तरफ स्कूटी से लौट रहा था। इसी दौरान मीनापुर थाना क्षेत्र के शनिचरा में बाइक सवार दो बदमाशों ने बगल में आकर उसे गोली मार दी। घटना के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

पुलिस खंगाल रही CCTV फुटेज

मनोज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची मीनापुर थाना क्षेत्र की पुलिस बल ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है। पुलिस आसपास के लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

पुलिस मामले की कर रही छानबीन

वहीं, मीनापुर थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। आरपो की तलाश की जा रही है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article