पटना

Kishanganj News: दोस्त के साथ घूमने गई थी नाबालिग, 3 बदमाशों ने डरा-धमकाकर किया गैंगरेप; गिरफ्तार

किशनगंज के तेजाजी के डांडे बरडिया क्षेत्र में 16 जुलाई को एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की वारदात सामने आई है। पीड़िता अपने दोस्त के साथ घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां पर तीन बदमाश आ गए। उन्होंने पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया और धमकाया भी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Image

सांकेतिक फोटो (PC - PTI)

Photo : PTI

Kishanganj Crime News: किशनगंज से एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। नाबालिग पीड़िता का आरोप है कि वह दोस्त के साथ घूमने निकली थी। इसी दौरान 3 लोगों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और डरा धमका कर घर भेज दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।

आरोपियों ने डरा-धमकाकर किया दुष्कर्म

किशनगंज में यह वारदात तेजाजी के डांडे बरडिया क्षेत्र में बुधवार 16 जुलाई को हुई। नाबालिग ने 3 लोगों को दुष्कर्म का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि आरोपियों की धमकी से वह डर गई थी। लेकिन गुरुवार को उसने हिम्मत जुटाकर किशनगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि 17 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। नाबालिग अपनी दोस्त के साथ घूमने के लिए गई थी। इसी दौरान वहां तीन बदमाश आए। उन्होंने दोनों को डरा धमकाकर नाबालिग से बारी-बारी से दुष्कर्म किया। साथ ही आरोपियों ने नाबालिग का वीडियो भी बनाया।

24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किए गए आरोपी

पुलिस ने पीड़ित नाबालिग की शिकायत के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत टीम का गठन किया और 24 घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को डिटेन कर लिया। साथ ही एफएसएल की टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!