पटना

केंद्र ने 'बिहार को विशेष राज्य का दर्जा' की मांग ठुकराई, तो नीतीश के मंत्री ने कर दी ये बड़ी डिमांड

बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने पर केंद्र ने स्थिति स्पष्ट कर दी। केंद्र सरकार ने कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं मिलेगी। इसके बाद जदयू के दिग्गज नेता ने केंद्र सरकार के सामने एक बड़ी मांग कर रख दी है। बता दें कि विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने को लेकर काफी समय से मांग की जा रही है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : IANS

केंद्र सरकार ने सोमवार को कहा कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं दिया जा सकता है। इसके बाद जदयू के दिग्गज नेता ने बड़ी डिमांड कर दी। जदयू नेता विजय चौधरी ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा नहीं देने के केंद्र सरकार के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने हमारी मांगों को सही ढंग से देखा-समझा नहीं है। हम लोग चाहते हैं कि बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले। अगर विशेष राज्य के दर्जा देने में दिक्कत है तो हमें विशेष पैकेज मिले।

जदयू नेता ने क्या मांग की?

जदयू नेता ने कहा कि हमारे मांगने का औचित्य है कि हम लोगों ने अपने सीमित संसाधनों के बल पर इस देश के अन्य प्रदेशों से तेज गति से प्रगति की है। हम लोग अपने सीमित संसाधन से तो पूरी तरह से विकास कर रहे हैं, लेकिन फिर भी हम गरीब हैं। इसलिए हम लोगों को विशेष सहायता और विशेष मदद की जरूरत है। जिसका प्रावधान संविधान और नीति आयोग के मैंडेट में है। इसलिए हम लोग कह रहे हैं कि विशेष राज्य का दर्जा अगर संभव नहीं है, तो विशेष पैकेज ही दें।

लालू यादव ने कसा तंज

वहीं, इसको लेकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने कहा कि नीतीश कुमार को फैसला लेकर एनडीए सरकार का साथ छोड़ देना चाहिए और हमारे साथ आना चाहिए। इसको लेकर विजय चौधरी ने कहा कि नीतीश कुमार पहले ही फैसला लेकर एनडीए के साथ गए हैं। हम लोग इसको लेकर आशान्वित हैं कि निश्चित रूप से केंद्र सरकार बिहार को विशेष मदद करेगी।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें