पटना

Katihar accident news: कटिहार में भीषण सड़क हादसा, सात की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 10, 2023, 09:56 AM IST

बिहार के कटिहार में भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है। घायलों को नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

कटिहार/ पटना। कटिहार जिले में भीषण सड़क हादसे(Katihar road accident) में सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि कोढ़ा थाना क्षेत्र के दीघरी पेट्रोल पंप के निकट एनएच 81 पर एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की आमने सामने की टक्कर में एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। सभी सातों मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि सभी लोग खैरिया से ऑटो रिजर्व कर कटिहार ट्रेन पकड़ने जा रहे थे इसी क्रम में कोलासी पुलिस शिविर स्थित दिघरी पेट्रोल पंप के समीप कटिहार से कोढ़ा की ओर जा रही एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आ गए जिससे टेंपो में सवार सभी सातों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। मृतक में दो महिला एक बच्ची और चार पुरुष शामिल हैं।

लोगों ने एनएच 81 को किया जाम

घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग 81 पर आग लगाकर जाम कर दिया है । खबर लिखे जाने तक जिला प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर डटे हुए हैं और जाम को हटाने को लेकर लगातार प्रयास कर रहे हैं । प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घायलों को इलाज मुहैया कराना पहली प्राथमिकता है। हादसे की वजह के बारे में जानकारी इकट्ठा की जा रही है कि गलती ट्रक ड्राइवर की थी या ऑटो ड्राइवर की। इस हादसे के लिए जो दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article