पटना

सीतामढ़ी में बनेगा माता जानकी का भव्य मंदिर, इस दिन गृह मंत्री और सीएम रखेंगे आधारशिला

बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी के मंदिर के निर्माण की तैयारी तेज हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 8 अगस्त को मंदिर की आधारशिला रखेंगे। इस इस संबंध में आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अन्य अधिकारियों समेत स्थल का निरीक्षण किया।

अयोध्या राम मंदिर के निर्माण के बाद से बिहार के सीतामढ़ी में माता जानकी के भव्य मंदिर को बनाने की योजान बनाई गई थी। हाल में आई जानकारी के अनुसार, सीतामढ़ी में बनने वाले जानकी माता के भव्य मंदिर का रास्ता साफ हो गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, पर्यटन मंत्री राजू सिंह, बिहार सरकार के कला संस्कृति मंत्री मोती लाल, स्थानीय जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर समेत सीतामगढ़ के डीएम और पुलिस अधीक्षक सीतामढ़ी के पुनौराधाम मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता जानकी के मंदिर के निर्माण के लिए सभी स्थलों का अवलोकन किया।

बता दें कि इस दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि आगामी महीने यानी अगस्त की 8 तारीख को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संयुक्त रूप से मंदिर निर्माण कार्य की आधारशिला रखेंगे। इस संबंध में नित्यानंद राय ने स्थानीय प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्षों का सपना अब पूरा होने वाला है। सीतामढ़ी में माता जानकी के मंदिर का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सीतामढ़ी और बिहार के निवासियों समेत पूरे देश के लोगों को जानकी माते के मंदिर के निर्माण को लेकर खुशी है। दैनिक जागरण की खबर के अनुसार, नित्यानंद राय ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के विकास को लेकर प्रतिबद्ध हैं।

अयोध्या के राम मंदिर के तर्ज पर होगा जानकी मंदिर का निर्माण

जिस प्रकार अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण किया गया है। उसी तर्ज पर सीतामढ़ी में जानकी मंदिर का निर्माण किया जाएगा। बताया जा रहा है कि मंदिर का निर्माण धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से किया जाएगा। 8 अगस्त तो होने वाली पूजा-अर्चना और शिलान्यास की तैयारी देखने और स्थल का निरीक्षण करने के लिए आज केंद्रीय गृह राज्य मंत्री सीतामढ़ी पहुंचे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!