पटना

Patna News: प्रेमी के घर में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा, कॉलर पकड़ा फिर बिना लगन ही रचाई शादी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2023, 08:05 AM IST

बिहार की राजधानी पटना में एक प्रेमी जोड़े ने हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। इस दौरान प्रेमिका ने प्रेमी को बुरी तरह लताड़ा।

Image

प्रेमी के घर में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा

Photo : iStock

पटना: शहर के बाईपास थाना अन्तर्गत बेगमपुर इलाके में गुरुवार की शाम प्रेमी-प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। बताया जा रहा है कि कई सालों से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़की शादी के लिए दवाब बना रही थी। वहीं, लड़के के घर वाले दहेज में मोटी रकम की मांग पर अड़े हुए थे, जिसके बाद पूजा नामक प्रेमिका गणेश नामक प्रेमी के घर पहुंच गई और लड़के का कॉलर पकड़ कर अपने साथ ले जाने की जिद करने लगी। वहीं, हाई वोल्टेज ड्रामा देखने के बाद स्थानीय लोगों ने दोनों की शादी बिना शुभ मुहूर्त के खरमास में ही पास के शिव मंदिर में करा दी।

जबरदस्ती शादी

वहीं, लड़के के परिजनों ने बाईपास थाने मामला दर्ज कराया और आरोप लगाया कि लड़की के परिजनों ने जबरन मेरे लड़के से शादी करा दी है और लड़की को मेरे घर पर छोड़ दिया है। इस मामले में प्रेमिका भी पूर्व में महिला थाने में शिकायत कर चुकी थी, जिसका कोई परिणाम नहीं मिला तो प्रेमी ने प्रेमिका के घर पर पहुंचकर हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू कर दिया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article