पटना

Bihar News: बिहार के बांका में चार लड़कियों की तालाब में डूबने से मौत, परिवार में पसरा मातम

बिहार का बांका में तालाब में नहाने के दौरान चार लड़कियों की मौत हो गई। सभी की उम्र 10 से 14 साल के बीच की है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

Bihar News: बिहार के बांका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक तालाब में नहाने गई चार लड़कियों की डूबने से मौत हो गई। सभी मृतक लड़कियों की उम्र 10 से 14 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेहरार गांव के तालाब में करमा पर्व को लेकर कई लड़कियां नहाने गई थीं। नहाने के दौरान चार लड़कियां तालाब के अंदर गहरे पानी में चली गईं, जिस कारण डूबने से उनकी मौत हो गई।

परिवार में पसरा मातम

इस घटना के बाद गांव में मातम छा गया है। आनंदपुर थाने के प्रभारी विपिन कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी चार शवों को तालाब से बाहर निकाला गया।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान पुनम कुमारी (13), ज्योति कुमारी (14), निशा कुमारी (12) और पुष्पा कुमारी (12) के रूप में हुई है। इधर, घटना के बाद गांव में करमा पर्व की खुशी मातम में बदल गई।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

करमा पर्व में बहनें अपने भाई की सलामती के लिए उपवास करती हैं। मृतक लड़कियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिला प्रशासन ने पीड़ितों के परिजनों को आपदा प्रबंधन के नियमों के मुताबिक, मुआवजा दिलाने की बात कही है।

इनपुटः आईएएनएस

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article