बिहार के बेतिया जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 15 वर्षीय छात्र ने अपनी बड़ी बहन से झगड़ा होने के बाद आत्महत्या कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को कब्जे में लिया। बताया जा रहा है कि बच्ची ने रस्सी से फांसी लगाकर सुसाइड किया। उस दौरान उसके माता पिता भी घर पर नहीं थे।
कहासुनी के बाद बच्ची ने लगाई फांसी
घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची की पहचान अनीता कुमारी के रूप में हुई है। वह गांव के हाई स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ रही थी।अधिकारी ने आगे बताया कि बच्ची की मानसिक स्थिति थोड़ी सही नहीं थी। उसका इलाज भी चल रहा था। रविवार को बच्ची का उसकी बड़ी बहन से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस झगड़े के बाद अनीता ने घर के कमरे में गई और छत के पंखे के लिए लगे लोहे के हुक में रस्सी के सहारे फांसी लगा ली।
सदमे में पूरा परिवार
अनीता के मात-पिता खेत में धान रोपनी के लिए गए थे। जैसे ही वह घर पहुंचे तो उन्होंने उसे पंखे से लटके हुए देखा। इस घटना से पूरे परिवार में मातम पसर गया। सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अनीता के परिवार में दो भाई और तीन बहनें हैं, और वह भाई-बहनों में तीसरे नंबर पर थी। उसके पिता, रघुनंदन पासवान, एक सरकारी शिक्षक हैं। थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि अनीता के पिता ने उसकी मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सरकारी अस्पताल भेजा गया है, और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। परिवार इस घटना से गहरे सदमे में है।
