पटना

ED, Income Tax Raid: नीतीश कुमार के मंत्री के रिश्तेदार के घर पर ईडी और इनकम टैक्स के छापे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 22, 2023, 11:18 AM IST

ED, Income Tax Raid: ईडी और इनकम टैक्स के टीम ने बिहार के बेगूसराय में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर छापा मारा है। अधिकारियों अभी कुछ भी बताने से इनकार किया।

Image

नीतीश कुमार के मंत्री के रिश्तेदार के घर पर ईडी का छापा

ED, Income Tax Raid: बिहार के बेगूसराय में ईडी और इनकम टैक्स के टीम के द्वारा उद्योगपति अजय कुमार सिंह उर्फ कारू सिंह के घर पर छापेमारी की गई है। इस दौरान मोहल्ले में हड़कंप मच गया। यह छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के विश्वनाथ नगर मोहल्ले में की जा रही। मिली सूत्रों के जानकारी से ईडी और इनकम टैक्स के अधिकारी के द्वारा तकरीबन 6:00 बजे सुबह से ही ईडी और इनकम टैक्स के द्वारा की जा रही है। हालांकि इस संबंध में अधिकारी अभी कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। इस दौरान दोनों तरफ की ओर से पुलिस के द्वारा घेराबंदी की गई है।

बताया जाता है कि सीएम नीतीश कुमार के करीबी मंत्री विजय चौधरी के साले अजय सिंह उर्फ कारू सिंह के आवास पर ईडी और इनकम टैक्स की छापेमारी चल रही है। नगर थाना के कृष्ण नगर मोहल्ले में छापेमारी हो रही है। बिल्डर कारू सिंह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह के भी करीबी हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article