Araria Tremors: बिहार के अररिया में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.3 दर्ज की गई है। भूकंप का केंद्र जमीन के अंदर करीब 11 किमी पर था। अररिया के साथ साथ भागलपुर और आसपड़ोस के जिलों में झटके महसूस किये गए। फिलहाल किसी तरह के जानमाल (Bihar Earthquake news) के नुकसान की खबर नहीं है। जिले के स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि अगर कहीं से किसी तरह के नुकासन की जानकारी सामने आती है तो प्रशासन पूरी तरह चौकस है। राहत कार्य में किसी तरह की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। बिहार के जिस इलाके में भूकंप आया है उसकी मैपिंग जोन 3 में की गई है। जोन तीन को पांचवें और चौथे जोन से कम खतरनाक माना जाता है।
गूगल ऐसे करेगा मदद
गूगल अपने नेटवर्क से लोगों के फोन का इस्तेमाल करके इसका पता लगाने में मदद करेगा। दरअसल गूगल एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले लगभग सभी स्मार्टफोन में एक्सेलेरोमीटर लगे होते हैं। ये काफी सेंसटिव होते हैं। ये फोन की स्क्रीन को रोटेट करने में भी मदद करते है। फोन में वो फीचर तो आपको पता ही जिसमें से पता चल जाता है कि आज आपने कितना पैदल चल कर सफर किया है। ये सब एक्सेलेरोमीटर की मदद से होता है, जो कि छोटे सिस्मोमीटर की तरह काम करते हैं।
