पटना

बिहार के संवेदनशील जिलों में बाढ़ को लेकर तैयारियों की हुई समीक्षा; ACS प्रत्यय अमृत ने दिए SOP को लेकर निर्देश

बिहार में मानसून की दस्तक बस होने ही वाली है और इससे पहले आपदा प्रबंधन विभाग में अपर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने एक मीटिंग ली। बैठक में बाढ़ से जूझने वाले 16 जिलों के अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत काम करने का निर्देश दिया गया। इसी के साथ बाढ़ के दौरान काम में आने वाली सुविधाओं की समीक्षा भी हुई।

Image

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई मीटिंग

Photo : Times Now Digital

Bihar News: 14 जून, शनिवार को आपदा प्रबंधन विभाग में अपर मुख्य सचिव (ACS) प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में बिहार में मानसून के आगमन के दृष्टिगत राज्य के 16 बाढ़ से जूझने वाले जिलों में संभावित बाढ़ की पूर्व तैयारियों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, गोपालगंज, दरभंगा, मधुबनी, समस्तीपुर, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज तथा अररिया के एडिशनल कलेक्टर, आपदा प्रबंधन व सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी जुड़े रहे।

ACS ने की सुविधाओं की समीक्षा

बैठक में अपर मुख्य सचिव ने भारी बारिश की स्थिति, बाढ़ राहत सामग्रियों का दर निर्धारण, पॉलिथीन शीट्स की उपलब्धता, निजी नाव मालिकों के साथ एग्रीमेंट की स्थिति, सरकारी नावों की मरम्मत, निजी नावों के भाड़ा दर का निर्धारण, जिला आपातकालीन संचालन केंद्र के 24×7 संचालन, बाढ़ राहत शिविर एवं सामुदायिक रसोई केंद्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाएं, आपदा रिस्पॉन्स टीम के साथ SDRF और NDRF टीमों के आवासन और अन्य मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था के साथ डी.एस.एस. पोर्टल पर रिपोर्टिंग की समीक्षा की।

SOP के तहत काम करने के निर्देश

बैठक में ACS ने एडिशनल कलेक्टर, आपदा प्रबंधन और सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के तहत कार्य करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए और समय रहते बाढ़ पूर्व तैयारियों को पूरा करने का भी निर्देश दिया। मौके पर आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव श्री मो. नदीमुल गफ्फार सिद्दीकी, विशेष कार्य पदाधिकारी श्री संदीप कुमार व श्री अविनाश कुमार, बिहार मौसम सेवा केंद्र के निदेशक श्री सी.एन. प्रभु समेत विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Nishant Tiwari
निशांत तिवारीauthor

निशांत तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में कॉपी एडिटर हैं। शहरों से जुड़ी खबरों, स्थानीय मुद्दों और नागरिक सरोकार को समझने की उनकी गहरी दृष्टि उन्हें इस बीट का एक भरोसेमंद और प्रभावी कंटेंट राइटर बनाती है। वे जटिल लोकल इश्यूज को सहज, स्पष्ट और असरदार अंदाज में पेश करने में दक्ष हैं और अबतक 2,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट लिख चुके हैं। उनकी लेखन शैली शहर की नब्ज पकड़ते हुए ऐसे कंटेंट पर केंद्रित रहती है, जो सीधे पाठकों के जीवन और उनकी रोजमर्रा की चिंताओं से जुड़ा होता है।

और पढ़ें
End of Article