Tej Pratap Yadav New Look: राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के संस्थापक लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव जितना अपनी कृष्ण भक्ति के लिए जाने जाते हैं, उतना ही अपने लुक और अंदाज के लिए भी चर्चा में रहते हैं। शनिवार (10 जून, 2023) को उनका राधा-कृष्ण भक्ति से जुड़ा नया लुक सामने आया, जिसमें वह पीला कुर्ता-गमछा, हरा झोलानुमा बैग और लाल रंग की चप्पलों में नजर आए। अपने आधिकारिक टि्वटर हैंडल से उन्होंने दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें से एक में वह दीवार पर लिखे श्री राधा को ध्यान से निहार रहे थे, जबकि दूसरे फोटो में वह रेलिंग पर बैठे थे।
यादव के हैंडल से इस बाबत लिखा था, "कन्हैया बस तेरी रहमतपर नाज करते हैं...इन आंखों को जब तेरा दीदार हो जाता हैं...मेरा तो हर दिन सांवरे त्योहार हो जाता है!" जैसे ही टि्वटर यूजर्स की इन फोटोज़ पर नजर पड़ी वे अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देने लगे। @Navrang ने लिखा, "वाह भैया वाह! हम आपके बड़े फैन हैं।"
@sssatvahana ने कहा कि आप ही सीएम के लायक हो। ऊ छुटका (तेजस्वी - बिहार के डिप्टी सीएम) काहे बन गया? @narendrakumar4u ने कमेंट किया कि इच्छाधारी युवराज नेता...लग रहा है भैया पहले ही झोला उठा कर निकल चुके हैं। इनको कुछ दिन पहले प्रभु ने सपने में दर्शन दिए थे, जिसका वीडियो खूब वायरल हुआ था।
@Tiwari_801 के हैंडल से लिखा गया कि माशा अल्लाह सुभान अल्लाह, क्या मुजिस्मा बनाया है। @sanjaygupta_1 की ओर से मजे लेते हुए कहा गया कि लालू के लाल भौजाई के वियोग में बैरागी बन गए हैं? @DPANDEY82 ने भी इसी से जुड़ा सवाल पूछ लिया- भाई, आजकल भऊजाइ कहां हैं?
दरअसल, तेज की 2018 में चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से शादी हुई थी, पर बाद में उन पर पत्नी को पीटने और ड्रग्स का इस्तेमाल करने का आरोप लगा था। दोनों का विवाह छह महीने भी नहीं टिक सका था और बात तलाक तक पहुंच गई थी।
