पटना

Darbhanga Accident: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई, 3 लोगों की मौत

दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में चली गई और डिवाइडर से टकर गई। जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे में कई अन्य लोग भी घायल बताए जा रहे हैं। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Image

फाइल फोटो

Darbhanga Accident News: बिहार में ठंड के कारण कोहरे के प्रभाव अब सड़कों पर दिखने लगा है। बिहार के दरभंगा जिले के सदर थाना क्षेत्र में रविवार को तड़के एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो सड़क के बीचो बीच डिवाइडर से टकरा गई। उस दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। ये सभी लोग पटना से इलाज कराकर वापस मधेपुरा लौट रहे थे।

अस्पताल से लौट रहे थे कार सवार

पुलिस के मुताबिक, मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले गुड्डू कुमार अपनी मां का पटना के एक अस्पताल में इलाज कराकर अपने अन्य परिजनों के साथ एक स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे। इस दौरान स्कॉर्पियो सदर थाना क्षेत्र के दिल्ली मोड़ बस स्टैंड के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है। बताया गया कि गाड़ी तेज गति से अनियंत्रित होकर हवा में उछलते हुए एक लेन से विपरीत लेन पर चली गई और डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि तीन यात्रियों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। जेसीबी की मदद से दुर्घटनाग्रस्त स्कॉर्पियो को सड़क से हटाया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि वे नेशनल हाईवे पर गश्ती कर रहे थे, तभी उन्हें एक स्कॉर्पियो के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिली। इसके बाद उन्होंने मौके से स्थानीय लोगों की मदद से वाहन के भीतर से फंसे लोगों को निकलवाकर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई है। सभी शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। घायलों में सबकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतकों में गुड्डू के मामा, मौसा और स्कॉर्पियो का चालक भी शामिल हैं। इसके अलावा पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें