पटना

पटना में साइबर ठगी बढ़ी, ठगों ने बाप-बेटी के खाते से उड़ाए 28 लाख

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 4, 2022, 05:41 PM IST

Patna Police: राजधानी में साइबर अपराध के मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। अब साइबर ठगों ने पत्रकार नगर के विजय नगर निवासी एक शख्स और दानापुर में एक युवक को ठगी का शिकार बनाया है। विजय नगर निवासी प्रॉपर्टी डीलर और उनकी बेटी के खाते से लाखों रुपए उड़ा दिए हैं। जबकि दानापुर में युवक से पैन कार्ड अपडेट करने के नाम पर खाते से रकम निकाल ली गई।

Image

बच्ची के विषय में जानकारी देते डॉक्टर्स

Patna Cyber crime: पटना में साइबर ठगों का मकड़जाल फैलता जा रहा है। इस बार साइबर ठगों ने बाप-बेटी के खाते से 28 लाख रुपए उड़ा दिए हैं। मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विजय नगर का है। यहां रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर संजीत कुमार के खाते से जालसाजों ने 18 लाख रुपए और इनकी बेटी साक्षी के खाते से 10 लाख रुपए निकाले हैं। जब संजीत ने अपने बैंक के एप से खाते की डिटेल देखी तो उनके होश उड़ गए। उनके खाते से पैसों की अवैध निकासी हो चुकी थी और उनके नंबर पर मैसेज तक नहीं आया था।

संजीत ने मामले में पत्रकार नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। इसमें उन्होंने बताया है कि उनका खाता एचडीएफसी बैंक और उनकी बेटी का खाता इंडसइंड बैंक में है। इन्होंने अपने सभी खातों में एक ही मोबाइल नंबर दे रखा है, जिस वजह से साइबर ठगों को अवैध निकासी में सहूलियत हुई। उन लोगों ने उनका मोबाइल हैक किया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

एक लिंक पर क्लिक किया और खाते से गायब हो गए रुपए

वहीं शहर के दानापुर क्षेत्र अंतर्गत रूपसपुर में एक युवक के खाते से 94,898 रुपए की साइबर ठगी हुई है। पीड़ित जमुई जिले के सिकंदरा का रहने वाला सुजीत सागर है। वह अपने दोस्त के घर पटना के रूपसपुर में थे, तभी इनको एक मैसेज आया और पैन कार्ड अपडेट करने के लिए कहा गया। इन्होंने दिए लिंक पर क्लिक किया तो बैंक का यूजर नेम और पासवर्ड मांगा गया। इस पर सुजीत ने अपने भाई सुमित कुमार की बैंक डिटेल दे दी। फिर उसने दो बार ओटीपी मांगा गया, जिसे उन्होंने दर्ज कर दिया। इसके बाद उक्त खाते से दो बार में 94,898 रुपए की अवैध निकासी हो गई। इन्होंने रूपसपुर थाने में साइबर ठगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके साथ ही साइबर क्राइम थाने में भी रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

दोनों मामलों की पुलिस कर रही जांच

पत्रकार नगर पुलिस का कहना है कि मामले में जल्द साइबर ठगों को गिरफ्तार किया जाएगा। पहले भी हमारी टीम ने कई साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है और ठगी के शिकार लोगों की रकम वापस कराई गई है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर से ठगी मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, रूपसपुर पुलिस का कहना है कि साइबर विशेषज्ञ की मदद से पीड़ित को जल्द रकम वापस करा दी जाएगी।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'