Patna Corona Patient: कोरोना की चौथी लहर की आशंका के बीच पटना एम्स में कोरोना संक्रमित महिला की मौत हो गई है। शहर के फुलवारी शरीफ स्थित महावीर कैंसर संस्थान में महिला की कोरोना जांच हुई थी। इसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी, जिसके बाद डॉक्टर ने उसे एम्स रेफर कर दिया था। पटना एम्स में भागलपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड अंतर्गत मुरुद्दीनपुर निवासी महिला 30 दिसंबर को भर्ती हुई थी।
अस्पताल में इलाज के दौरान एक जनवरी की देर शाम को महिला की मौत हो गई। अस्पताल प्रबंधन ने अब कोरोना से महिला की मौत की पुष्टि की है। इस बारे में एम्स के कोरोना नोडल प्रभारी डॉ. संजीव कुमार का कहना है कि महिला की उम्र 54 साल थी। उसे कैंसर भी था।
पटना में कोई एक्टिव मरीज नहीं
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 21 दिसंबर के बाद से कोरोना जांच का दायरा बढ़ा दिया गया है। जिले में हर दिन करीब 2100 लोगों की जांच की जा रही है। सोमवार को एंटीजन से 1200 और आरटी-पीसीआर से 986 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। पटना जंक्शन पर 48 यात्रियों और एयरपोर्ट पर 17 यात्रियों की स्क्रीनिंग भी हुई। पिछले 13 दिनों की जांच में पटना में एक भी कोरोना मरीज नहीं पाया गया है। सूबे में सात एक्टिव मरीज हैं। दोनों गया जिले के हैं।सूबे में 24 घंटे में 45912 सैंपल की जांच
पूरे बिहार में पिछले 24 घंटे में 45912 कोरोना सैंपल की जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक अब तक 8 लाख 39 हजार मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सूबे में मरीजों की रिकवरी प्रतिशत 98.55 है। हालांकि चिंता का विषय गया में हो रही कालचक्र पूजा। सोमवार को यहां थाईलैंड से आए पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।यहां विदेशी पर्यटकों में पहले संक्रमित निकले चार लोग स्वस्थ भी हुए हैं। इस लहर में अब तक जिले में 25 संक्रमित मिले हैं। इनमें से 18 स्वस्थ हो गए हैं। संक्रमितों में पांच लोग स्थानीय हैं, जबकि अन्य विदेशी हैं।
